PM Modi ने जमशेदपुर में विपक्ष पर बोला हमला, कांग्रेस-जेएमएम को उद्योगों से मतलब नहीं, झारखंड में किया जमीन घोटाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2024

PM Modi ने जमशेदपुर में विपक्ष पर बोला हमला, कांग्रेस-जेएमएम को उद्योगों से मतलब नहीं, झारखंड में किया जमीन घोटाला

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर हमला किया। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर ने पीएम मोदी ने उद्योगों के बहाने कांग्रेस और जेएमएम को घेरा। इसके साथ ही जमीन घोटाले को लेकर भी विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

Kunal Sarangi ने दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री की जमशेदपुर में रैली के बीच बीजेपी को बड़ा झटका
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेएमएम वालों को विकास का क, ख, ग, घ… भी नहीं मालूम है। इनका तरीका है- झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो, इधर भी बोलो-उधर भी बोलो… इनके मुद्दे हैं- गरीब की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे, उसे छीनेंगे, SC-ST-OBC का आरक्षण छीनेंगे, मोदी जी को रोज नई-नई गालियां देंगे। इससे आगे ये सोच ही नहीं सकते हैं। सामान्य मानवी को गरीब रखकर कांग्रेस और जेएमएम ने अपने घरों में काली कमाई का अंबार लगा रखा है। कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

See also  Jharkhand में बड़ा रेल हादसा टला, सरायकेला-खरसावां के बीच ट्रेन पटरी से उतरी

पीएम मोदी ने जमीन घोटाला में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बहाने गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएमएम ने झारखंड में जमीन घोटाला किया। इन्होंने गरीब आदिवासियों की जमीनें हड़पीं, सेना की जमीनें हड़पीं।
इनके घरों से जो नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं, वे पैसे आपके हैं। मोदी इन बेईमानों के ठिकानों से पैसा बरामद करवा रहा है। मैं इन पैसों को सरकार की तिजोरी में ले जाने के लिए बरामद नहीं कर रहा हूं। मैं रास्ता खोज रहा हूं, ये सारे पैसे जिनके हैं, मैं उन गरीबों को इसे लौटाऊंगा। ये मोदी की गारंटी है।

Pawan Singh और Jyoti Singh में दूरियां हो गई खत्म, लोकसभा चुनाव में मिल रहा है पत्नी का पूरा साथ

पीएम मोदी ने आगे औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में विपक्ष को उद्योग और उद्योगपति विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उद्यम करने वालों को देश का दुश्मन मानती है। उसके नेता खुलेआम कहते हैं, जो कारोबारी हमें पैसा नहीं देते, हम उन पर हमला करते हैं। यानी कांग्रेस और जेएमएम जैसे दलों को देश के उद्योगों से मतलब नहीं है। उनके (कांग्रेस के) शहजादे आए दिन उद्योगों, उद्योगपतियों और निवेश का विरोध करते हैं। आने वाले दिनों में कौन उद्योगपति उनके राज्य मे जाकर पूंजी निवेश करेगा? उन राज्यों के नौजवानों का क्या होगा? कांग्रेस जैसे दलों ने कभी आपकी परवाह नहीं की। इन लोगों ने 60 साल तक ‘गरीबी हटाओ’ का झूठा नारा दिया। ये मोदी है, जिसने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पूरी दुनिया जानती है कि देश की प्रगति के लिए उद्योग जरूरी है। जमशेदपुर का नाम ही जमशेद जी टाटा के नाम पर है लेकिन कांग्रेस पार्टी उद्योग करने वालों को देश का दुश्मन मानती है। उसके नेता खुलेआम कहते हैं कि जो कारोबारी हमें पैसा नहीं देते उनपर हम हमला करते हैं यानी कांग्रेस और JMM जैसे दलों को देश के उद्योंगो से मतलब नहीं है उन्हें अपने भ्रष्टाचार और वसूली से मतलब है….”

See also  पुष्पा-2 में सेंसर बोर्ड की चली कैंची, जानें कहां लगाए कट और हटाए कौन से सीन

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे वायनाड से भागकर चुनाव लड़ने रायबरेली गए हैं। वे सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है। कोई 8 साल का बच्चा स्कूल में पढ़ने जाता है, तब भी वो ये नहीं कहता है कि ये मेरे पापा का स्कूल है, भले ही उसके पापा वहां पढ़े हों। ये परिवारवादी लोग संसदीय सीटों का वसीयतनामा लिख रहे हैं। ऐसी परिवारवादी पार्टियों से झारखंड को बचाकर रखना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now