पटनाः चुनावी रणनीतिकार से नेता बने जनसुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी फंडिंग और निजी आय का पूरा हिसाब दिया। प्रशांत किशोर ने अपनी आय और व्यय को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिनको उन्होंने राजनीतिक सलाहकार के रूप में मदद की उनसे उन्होनें पैसे लिये, ये उनकी आय का मुख्य स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में सलाह देने के काम से 241 करोड़ कमाया, जिसमें से 98 करोड़ अपने बैंक खाते से जन सुराज पार्टी को दान कर दिया।
प्रशांत किशोर का आरोप- 2 साल में अशोक चौधरी ने कमाए 200 करोड़, शांभवी के पति और सास को भी लपेटा
उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों के दौरान, यानी वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर अब तक उनके खातों में फीस के तौर पर कुल ₹241 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।अपनी पेशेवर फीस की दर बताते हुए उन्होंने दावा किया कि वह एक सलाह के लिए ₹11 करोड़ रुपये तक चार्ज कर चुके हैं। पीके ने उदाहरण देते हुए कहा कि नवयुगा कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी ने उनसे मात्र दो घंटे की सलाह ली थी। जिसके लिए उन्हें ₹11 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।
शिल्पी-गौतम सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड में सम्राट चौधरी संदिग्ध आरोपी थे या नहीं?
यह सवाल अब जनता के बीच गूंजा रहे हैं प्रशांत किशोर!
याद कीजिए—इस मामले में साधु यादव पर आरोप लगे थे और केस सीबीआई को सौंपा गया था।
क्या सीबीआई ने सम्राट चौधरी की भी जांच की?
क्या जांच के लिए… pic.twitter.com/0H69JXLjW4
— JanSuraajForBihar (@ForSuraaj) September 29, 2025
अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, मंत्री पर PK ने लगाए थे 200 करोड़ के बेनामी संपत्ति बनाने का आरोप
टैक्स और दान का पूरा हिसाब
पीके ने अपनी आय का खुलासा करते हुए यह भी बताया कि वह एक जिम्मेदार नागरिक की तरह टैक्स का भुगतान करते हैं. उन्होंने बताया कि इस ₹241 करोड़ की आय पर उन्होंने:
₹30 करोड़ रुपये जीएसटी (GST) के रूप में जमा किए हैं. (जो कुल आय का 18% है)।
₹20 करोड़ रुपये इनकम टैक्स (Income Tax) के रूप में सरकार को दिए हैं।
इसके अतिरिक्त प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत पैसे से ₹98 करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान (Donate) की है, जिसका इस्तेमाल जन सुराज के कार्यों में किया जा रहा है।
मंत्री और ब्यूरोक्रेट्स के भ्रष्टाचार का महाखुलासा
मानव वैभव विकास ट्रस्ट के तीन मुख्य सदस्य
🔴 जियालाल आर्या
🔴 मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय की सासू मां
🔴 अनीता कुणाल स्वर्गीय किशोर कुणाल की पत्नी
पिछले दो वर्षों में ट्रस्ट ने 100 करोड़ की संपत्ति कैसे खरीदी है वे हिसाब दे#Bihar pic.twitter.com/mhf4mdHLaj
— Adarsh Anand (@ExplorerAdarsh) September 29, 2025
‘चोरी-चमारी’ वाले बयान पर प्रशांत किशोर फंसे, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं ट्रोल
जनस्वराज के फंड पर पीके का जवाब
सलाह देने के बदले हमने पैसा लिया- प्रशांत किशोर
241 करोड़ फीस के तौर पर कमाया- पीके
30 करोड़ 95 लाख हमने GST भरा - पीके
20 करोड़ इनकम टैक्स भरा- पीके
नवयुगा कंस्ट्रक्शन से 11 करोड़ लिया- पीके
जिसको सलाह देते हैं उससे पैसा लेते हैं
बिहार से पैसा कमाने नहीं आए हैं
प्रशांत किशोर का गंभीर आरोप-
मंत्री अशोक चौधरी पर पीके का बड़ा सवाल
संपत्ति खरीदने का पैसा कहां से आया?
कैसे जमीन की खरीददारी हुई?
100 करोड़ की राशि कहाँ से लाई गई?
‘वैभव विकास ट्रस्ट के लोग बताएँ ?’
‘एक साल में इतनी बड़ी खरीददारी कैसे हुई?’
प्रशांत किशोर का अशोक चौधरी पर बड़ा हमला
‘इस्तीफा नहीं तो अशोक चौधरी का घेराव होगा’
कार्रवाई के लिए राज्यपाल के पास जाएँगे- पीके
500 करोड़ के मानहानि का नोटिस भेजेंगे- पीके
500 करोड़ के लिए तैयार रहिए, @AshokChoudhaary जी! 😉
100 करोड़ का नोटिस भेजकर आपने तो मानो बड़ी जीत हासिल कर ली थी। लेकिन अब ज़रा अगले 5 दिनों में उसे आधिकारिक तौर पर वापस लेने की हिम्मत भी दिखाइए। वरना खेल बढ़ेगा और इस बार दांव सीधे 500 करोड़ पर होगा
और हाँ, 7 दिनों के भीतर… pic.twitter.com/ory9yY6JLI
— Prabhat (@PK230290) September 29, 2025
प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर आरोप
सम्राट चौधरी को जेल में होना चाहिए- पीके
‘हत्या के आरोप में सम्राट चौधरी को हटाए’
‘हत्या के आरोप में सम्राट की गिरफ्तारी हो’
पटना: ‘सम्राट चौधरी हत्या के अभियुक्त हैं’
‘कार्रवाई के लिए राज्यपाल के पास जाएँगे’
‘हत्या का अभियुक्त डिप्टी CM बना हुआ है’
इस्तीफा नहीं तो कोर्ट जाएँगे- पीके
1995 में तारापुर में सात निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या हुई थी और ये सभी कुशवाहा समाज से थे। इस मामले में सम्राट चौधरी न केवल आरोपी थे, बल्कि अभियुक्त भी थे। मामला दर्ज हुआ था, केस नंबर 44/1995।
24 अप्रैल 1995 को अदालत में उनके नाबालिग होने के दस्तावेज़ पेश किए गए, जिनमें… pic.twitter.com/D3x3mSD4df
— JanSuraajForBihar (@ForSuraaj) September 29, 2025




