सदन में भिड़ गए प्रदीप यादव और इरफान अंसारी, कांग्रेस के दोनों विधायकों की ‘कहासुनी’ पर स्पीकर को आया ‘गुस्सा’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2025

रांची: झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप यादव एक बार फिर भिड़ गए । दोनों के बीच इतनी जबरदस्त बहसबाजी हुई की स्पीकर रवींद्र नाथ महतो भी नाराज हो गए । प्रदीप यादव ने थैलेसिमिया, बोन मैरो ट्रांसप्लांट को लेकर सवाल पूछा था जिसके जवाब देने में इरफान अंसारी इतने कन्फ्यूज हुए कि प्रदीप यादव बार-बार  उठ कर जवाब की मांग करने लगे । इरफान अंसारी के जवाब से अंसतुष्ट होकर प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि मंत्री जवाब नहीं दे रहे हैं 

इरफान अंसारी और प्रदीप यादव के बीच कई बार तीखी बहस भी सदन के अंदर हुई। प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए एक अस्पताल ने पैसे लिए जिसके बाद इरफान अंसारी ने जवाब दिया लेकिन प्रदीप यादव संतुष्ट नहीं हुए इस बीच स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने इरफान अंसारी से छोटा जवाब देने के लिए कहा   प्रदीप यादव फिर उठे और उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्न का उत्तर पूरा नहीं दिया जा रहा है इसी बीच बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने बचाव करते हुए कहा कि निजी अस्पताल में पैसे लिए जाते हैं इसलिए प्रदीप यादव का आरोप गलत है । सीपी सिंह ने मंत्री घूमा-फिरा कर उत्तर दे रहे हैं ।  हांलाकि बाद में स्पीकर ने प्रदीप यादव से कहा कि वे इरफान अंसारी के चेंबर में जाकर जवाब ले लें । 

See also  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट, इरफान अंसारी ने क्या बताया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now