सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई पुलिस,20 दिन से हैं भूख हड़ताल पर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2026

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई पुलिस,20 दिन से हैं भूख हड़ताल पर

डेस्कः दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटाया जा रहा है। दिल्ली के डीसीपी ने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश पर सोनम वांगचुक को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वे होश में हैं और उनके वाइटल्स (महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर) स्थिर हैं।


बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वह नीट में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, कथित परीक्षा घोटालों की न्यायिक जांच और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग कर रही है। वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तब से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे।


क्या बोली दिल्ली पुलिस?
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने रुकावट डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफ़रा-तफ़री मची, लेकिन पुलिस ने पूरी संयमता बरती और यह प्रक्रिया सुरक्षित रूप से पूरी की। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से जगह खाली कर दें।


वांगचुक ने लोगों से की थी ये अपील
सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को अपने अनशन के 20वें दिन एक वीडियो मैसेज शेयर किया था। उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित संसद मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।
वांगचुक ने कहा, हां, मैं अभी जीवित हूं, मेरे शरीर का 20 प्रतिशत हिस्सा क्षीण हो गया है। पहले शरीर की चर्बी खत्म होती है, उसके बाद मांसपेशियां और फिर अंग प्रभावित होते हैं। अंत में मस्तिष्क। अभी वह समय नहीं आया है।
मौजूदा आंदोलन से जवाबदेही तय होने या केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना संबंधी सवालों का जिक्र करते हुए वांगचुक ने कहा कि लोग अक्सर जन आंदोलनों की ताकत को कम करके आंकते हैं। उन्होंने कहा, मैं आपसे पूछता हूं-भारत के लोग अपने बच्चों के जीवन और उनकी शिक्षा से ज्यादा प्यार करते हैं या प्याज से? वांगचुक ने कहा कि प्याज की कीमतों में भारी वृद्धि को लेकर लोगों में फैले आक्रोश के कारण देश में पहले भी सरकारें गिर चुकी हैं।
वांगचुक ने कहा, 20 जुलाई को मेरे साथ संसद तक मार्च कीजिए. आप हमारी ताकत हैं। अन्यथा मैं कौन हूं? मैं क्या हूं? मैं अकेला, भूखा और बेकार इंसान हूं। आप ही ताकत हैं. उन्होंने कहा, आपकी संख्या हमारी ताकत है। हम केवल जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

See also  कंगना राणावत के किसान आंदोलन पर दिये गए बयान से BJP नाराज, भविष्य में ऐसे बयान नहीं देने की हिदायत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now