डेस्कः मेक्सिको में शुक्रवार के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 7.4 मापी गई है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली संगठन ने इस भूकंप के बाद तेज सुनामी का अलर्ट दिया है।मेक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के तट पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद करीब 10 लाख लोगों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।
अमेरिकी एजेंसी USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मेक्सिको के प्यूर्टो मडेरो शहर के पास था। यह 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिससे आसपास के इलाकों में तेज झटकों की आशंका बढ़ गई है।US सुनामी वार्निंग सिस्टम ने इस क्षेत्र के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया है। 7.4 तीव्रता के भूकंप को ‘मेजर’ कैटेगरी में रखा जाता है, जो बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकते हैं।भूकंप के झटके मेक्सिको के पड़ोसी देश ग्वाटेमाला और अल साल्वाडोर में भी महसूस किए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
मेक्सिको में सुनामी की चेतावनी जारी
अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने चेतावनी जारी की है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में तटीय इलाकों में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं। ऐसे में अमेरिकी प्रशांत तट के पास के इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पहले से समुद्र में मौजूद जहाजों को तुरंत किनारों की ओर आने के निर्देश दिए गए हैं।


