मुखिया पति के घर पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार और 7 लग्जरी गाड़िया जब्त, पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

मुखिया पति के घर पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार और 7 लग्जरी गाड़िया जब्त, पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

डेस्कः बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार को पुलिस ने एक मुखिया पति के आवास पर छापा मारा है। स्थानीय मुखिया पति कमरुद्दीन उर्फ ढोलकवा के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार, गोलियां, महत्वपूर्ण दस्तावेज और कई लग्जरी वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने मुखिया और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय माफियाओं पर नकेल कसने की उम्मीद जगी है।

शराबबंदी वाले बिहार में दारू पार्टी; जाम टकराते प्रखंड प्रमुख सहित 5 लोग घर से गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य की कार्बाइन,चार पिस्टल प्रत्येक एक लाख रुपये से ऊपर की, 40 हजार रुपये की सिक्सर, एक लाख रुपये का राइफल और लाखों रुपये कीमत की गोलियां बरामद की। इसके अलावा सात लग्जरी चारपहिया वाहन और एक बाइक भी सीज कर ली गई।ये हथियार आधुनिक और खतरनाक बताए जा रहे हैं, जो अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाते थे।

7 13092025064741 1309f 1757726261 801

पटना में लड़के और लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी, ऑनर किलिंग का मामला
यह साहसिक अभियान मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाया गया। एसपी ने बताया कि कमरुद्दीन भूमाफिया के रूप में जाना जाता था और अवैध कारोबारों में लिप्त रहता था। वह इलाके में भय का माहौल बनाए रखने के लिए इन हथियारों का सहारा लेता था। विशेष रूप से आगामी चुनावों के दौरान इनका दुरुपयोग करने की योजना बनाई जा रही थी।

बॉयफ्रेंड से लव मैरेज के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ी लड़की, बिहार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
कमरुद्दीन की पत्नी ने हाल ही में मुखिया चुनाव में सफलता हासिल की थी, जिससे उनका स्थानीय राजनीतिक प्रभाव बढ़ गया था। पुलिस का मानना है कि यह जीत अवैध गतिविधियों को मजबूत करने का माध्यम बनी। छापे के बाद कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है, जिसमें उसके बयानों पर धान के खेत से एक और आधुनिक हथियार भी मिला।

ऑनलाइन क्लास के दौरान अश्लील वीडियो चलने लगा, हिमाचल के सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने खेत से एक और हथियार बरामद किया, जो विरोधियों और ग्रामीणों को धमकाने के लिए रखा गया था। जब्त दस्तावेजों में अवैध भूमि हड़पने और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सुराग मिल सकते हैं। लग्जरी वाहनों की जांच से पता चलेगा कि ये चोरी के या फर्जी दस्तावेजों से प्राप्त तो नहीं।

7 13092025064741 1309f 1757726261 679

रांची में कांच के गेट में फंसी दो साल की बच्ची की गर्दन, मां के साथ बैंक जाने पर आफत में पड़ी जान
एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि छापेमारी अभियान अभी जारी है और पूछताछ से मिली जानकारियों के आधार पर अन्य ठिकानों पर दबिश दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस गिरोह से जुड़े कई बड़े रहस्य जल्द ही उजागर होंगे। पुलिस की यह सक्रियता अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now