ऑनलाइन क्लास के दौरान अश्लील वीडियो चलने लगा, हिमाचल के सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 13, 2025

online_class

हिमाचल प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब ऑनलाइन क्लास के दौरान अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य में भारी बारिश के बाद प्रशासन ने पिछले हफ्ते स्कूलों को बंद रखने और ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने का आदेश दिया था।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ऑनलाइन कक्षा के दौरान कथित तौर पर एक अश्लील वीडियो चलने से एक सरकारी स्कूल में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि यह घटना 4 सितंबर को ककरियार के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उस समय हुई जब राजनीति विज्ञान की कक्षा ऑनलाइन चल रही थी।

सुबह करीब 11:15 बजे एक स्टूडेंट ने कथित तौर पर एक अश्लील क्लिप चला दी, जिससे कक्षा में मौजूद अन्य लोग हैरान रह गए। कक्षा में मौजूद एक छात्रा की मां ने प्रिंसिपल से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने बाद में आरोप लगाया कि प्रिंसिपल को मामला बताने के बाद स्कूल में उसकी बेटी को परेशान किया गया।

See also  NEET-UG 2024: 1,563 छात्रों का को ग्रेस मार्क्स वापस देना होगा रिटेस्ट, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब,  23 जून को होगी फिर होगी परीक्षा लेकिन हैं क्या है शर्तें पढ़िए

रांची में कांच के गेट में फंसी दो साल की बच्ची की गर्दन, मां के साथ बैंक जाने पर आफत में पड़ी जान

इस मामले के बारे में पूछे जाने पर शिक्षिका ने मामले को आगे न बढ़ाने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मांग की कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार हो, उसे सजा मिलनी चाहिए।

प्रधानाचार्य अंजलि शर्मा ने बताया कि स्कूल की अनुशासन समिति ने मामले की जांच की, लेकिन दोषी की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद मामला शिक्षा विभाग को भेज दिया गया, जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिक्षा उपनिदेशक मोहित चौहान ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। पुलिस ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

BPSC 71वीं पीटी परीक्षा आज; 1.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी एग्जाम से पहले ही बाहर, जानें वजह

See also  शारदा सिन्हा के छठ गीत पर अमेरिका में इस नन्हे कलाकार ने बजाई बांसुरी, VIDEO वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now