Patna: लालू परिवार ने डाला वोट, तेजस्वी ने कहा बीजेपी का खेल खत्म ; Singer Pawan Singh ने मोदी को समर्थन को बताया फेक न्यूज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2024

lalu yadav and faimly

पटनाः   काराकाट से भोजपुरी Singer Pawan Singh का एक फेंक वीडियो वायरल है जिसमें वो पीएम मोदी का समर्थन करते हुए उपेंद्र कुशवाहा को वोट देने की अपील कर रहे हैं । पवन सिंह ने इसका खंडन किया है और कहा है कि वो अभी-अभी सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर मैंने एक फेक पोस्ट और न्यूज़ देखी जिसमें मेरा समर्थन किसी पार्टी को बताया जा रहा है लेकिन मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि मैंने किसी पार्टी को कोई समर्थन नहीं दिया है। आपका आशीर्वाद और सहयोग से आपका बेटा मैदान में खड़ा है और खड़ा रहेगा।

बिहार में आठ सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण में शनिवार को बिहार की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, काराकाट, जहानाबाद, बक्सर, नालंदा और जहानाबाद शामिल हैं। इस चरण में 1.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता 134 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं ।

See also  पटना में से'क्स रैकेट को लेकर छापा, होटल संचालक समेत 12 हिरासत में, भाभी के साथ पकड़ा गया देवर

लालू यादव और राबड़ी देवी ने डाला वोट

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने पटना में आज अपने मत का इस्तेमाल किया । लालू यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भी थीं। रोहिणी ने कहा कि उनका वोट मणिपुर के लिए है । लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी वोट करने पहुंचे । तेजस्वी यादव और तेजप्रताप ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया । तेजस्वी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि बीजेपी का खेल खत्म हो चुका है ।

रविशंकर प्रसाद का भी हो रहा है फैसला

बिहार में सातवें चरण में इंडिया ब्लॉक और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका मुकाबला कांग्रेस के अंशुल अविजीत से है। पाटलिपुत्र में आरजेडी की मीसा भारती तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और उनका सामना बीजेपी के राम कृपाल यादव से है।

See also  मरीन ड्राइव पर गर्लफ्रेंड और पूर्व प्रेमी में हुआ झगड़ा, निकाल ली पिस्टल, सामने आई वीडियो की सच्चाई

आरा लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का मुकाबला सीपीआई (ML) लिबरेशन के सुदामा प्रसाद से है। काराकाट में त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now