लातेहारः जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर अवैध अफीम की खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है,हेरहंज थाना क्षेत्र में 2.5 एकड़ भूमि पर लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टरों से नष्ट किया गया।

रांची के बेड़ो में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पीछा करने पर मवेशियों से भरी गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर
लातेहार जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। इसी क्रम में विनिष्टीकरण अभियान के तहत हेरहंज थाना क्षेत्र के ग्राम–ईचाक स्थित जंगली क्षेत्र की वन भूमि पर की गई अवैध पोस्ता (अफीम) की खेती पर बड़ी कार्रवाई की गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 2.5 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को ट्रैक्टर और लाठी की सहायता से नष्ट किया गया।
कोडरमा से गायब बिरहोर जनजाति के 10 बच्चे सकुशल बिहार से बरामद, श्रार्द्धकर्म का भोज खाने गए थे सभी
पुलिस ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध अभियान सख्ती से जारी है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।




