प्रधानमंत्री मोदी ने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात, गाजा शांति समझौते पर दी बधाई, नेतनयाहू को भी फोन मिलाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 9, 2025

Modi-and-trump

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें ऐतिहासिक गाज़ा शांति योजना की सफलता के लिए बधाई दी। दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापार वार्ताओं में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।  पीएम मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतनयाहू से भी फोन पर बातचीत की ।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मोदी और ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मज़बूत करने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा —

“अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की और गाज़ा शांति योजना की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। व्यापार वार्ताओं में हुई प्रगति की समीक्षा भी की। आने वाले हफ्तों में संपर्क बनाए रखने पर सहमति हुई।”

 

See also  FIFA World Cup 2026: 48 टीमों के साथ शुरू होगा इतिहास का सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now