- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

FIFA World Cup 2026: 48 टीमों के साथ शुरू होगा इतिहास का सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़ 11 जून 2026 से होने जा रहा है। इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार 48 टीमें विश्व कप में हिस्सा लेंगी। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से इस मेगा इवेंट की मेजबानी करेंगे।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेक्सिको सिटी के एज़्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबला 19 जुलाई 2026 को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा।

फीफा ने इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट पूरी तरह बदल दिया है। 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। हर टीम ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलेगी। ग्रुप की टॉप-2 टीमें और आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी।

ग्रुप स्टेज में कई बड़े मुकाबले फुटबॉल फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। ब्राजील बनाम मोरक्को, फ्रांस बनाम सेनेगल, स्पेन बनाम उरुग्वे और अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया जैसे मुकाबलों पर दुनिया की नजर रहेगी।

See also  पूर्व राज्यपाल सत्यापाल मलिक के घर CBI का छापा, जम्मू कश्मीर में 30 ठिकानों पर रेड

मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना एक बार फिर खिताब बचाने उतरेगा। वहीं फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के भी इस विश्व कप में खेलने की उम्मीद जताई जा रही है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले अमेरिका के 11, मेक्सिको के 3 और कनाडा के 2 शहरों में खेले जाएंगे। दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल फैंस इस मेगा टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

FIFA World Cup 2026

Official Group Standings & Teams

Group A
TeamPWDLGDPtsForm

Mexico
000000
za
South Africa
000000
kr
Korea Republic
000000
cz
Czechia
000000

Group B
TeamPWDLGDPtsForm
ca
Canada
000000
ba
Bosnia
000000
qa
Qatar
000000
ch
Switzerland
000000

Group C
TeamPWDLGDPtsForm
br
Brazil
000000
ma
Morocco
000000
ht
Haiti
000000
gb sct
Scotland
000000

Group D
TeamPWDLGDPtsForm
usUSA000000
pyParaguay000000
auAustralia000000
trTürkiye000000

Group E
TeamPWDLGDPtsForm
deGermany000000
cwCuraçao000000
ciCôte d’Ivoire000000
ecEcuador000000

Group G
TeamPWDLGDPtsForm
beBelgium000000
egEgypt000000
irIR Iran000000
nzNew Zealand000000

Group H
TeamPWDLGDPtsForm
esSpain000000
cvCabo Verde000000
saSaudi Arabia000000
uyUruguay000000

fifa fifa world cup full secdule

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now