पीएम मोदी पलामू, गुमला और दरभंगा में करेंगे चुनावी सभा, शुक्रवार शाम को रांची में किया था रोड़ शो

पीएम मोदी पलामू, गुमला और दरभंगा में करेंगे चुनावी सभा, शुक्रवार शाम को रांची में किया था रोड़ शो

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के झारखंड दौरे पर है। शुक्रवार को उन्होने चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित किया था। इसके बाद राजधानी रांची पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भारत माता चौक पर रथ पर सवार हुए और रातू रोड़ चौराहे तक करीब दो घंटे तक रोड़ शो किया। इस दौरान उनके साथ रांची से उम्मीदवार संजय सेठ और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी मौजूद थे।
शनिवार सुबह प्रधानमंत्री सबसे पहले पलामू जाएंगे जहां वो सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सिसई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। झारखंड से वो बिहार जाएंगे जहां वो दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने सभा के दौरान जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला था। चाईबासा में उन्होने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में चल रही सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने आदिवासियों की जमीनें लुटने के बाद हमारे देश की सेना की जमीन पर भी आंख गड़ा कर रखी है। इतना बड़ा जमीन घोटाला जेएमएम के लोगों ने किया है। कांग्रेस और जेएमएम ने मिलकर झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाई है।कांग्रेस और जेएमएम में लूट और भ्रष्टाचार करने की रेस चल रही है। यहां कांग्रेस सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। यहां तक कि नोटों को गिनने के लिए बैंकों से मशीनें लानी पड़ी। जो इंडी गठबंधन बिहार में जंगलराज लाया था, वही जंगलराज ये लोग झारखंड में लाने में जुटे हैं।पीएम मोदी ने आगे कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अब कांग्रेस की नजर एससी, एसटी, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने पर है। कांग्रेस को गुस्सा इसलिए है, क्योंकि आदिवासी, दलित, गरीब और ओबीसी बीजेपी का समर्थन करते हैं। कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने रांची में किया रोड़ शो, सड़क पर लगे मोदी मोदी के नारे, शनिवार को पलामू में करेंगे जनसभा को संबोधित

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि झारखंड के जल-जंगल-जमीन पर हमारे आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार है। लेकिन, JMM और काँग्रेस इसे अपनी जागीर समझते हैं। तभी तो झारखंड के हर संसाधन की खुली लूट चल रही है। पिछले 10 वर्षों में मोदी ने आदिवासी भाई-बहनों के लिए मकान, बिजली, पानी और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाएं दी है। हमारे प्रयास से झारखंड में 18 लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं। ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को यहां हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है ताकि गरीब के घर का बच्चा भूखा न सोए। ये आपका बेटा मोदी दिल्ली में बैठा है, जो आपका दर्द जानता है। इसलिए मैंने कहा- चाहे डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, वैज्ञानिक हो… वो अपनी भाषा में पढ़ेगा तो वो भी डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनेगा। हमारे लिए आदिवासियों का विकास पहली प्राथमिकता है। आदिवासी समाज के विकास के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय बीजेपी ने बनाया, अटल जी ने बनाया। आज आदिवासी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी एकलव्य स्कूल बनवा रही है। हम देशभर में जनजातीय गौरव के लिए जनजातीय म्यूजियम बना रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं है। वो जनजातीय समाज के लोगों को आगे बढ़ने देना नहीं चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक आदिवासी महिला (श्रीमती द्रौपदी मुर्मू) को भारत के राष्ट्रपति बनाने का घोर विरोध किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now