PM मोदी ने लालू परिवार पर बोला हमला, जंगलराज लाने वाला परिवार बिहार का सबसे बड़ा गुनाहगार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 6, 2024

पहलगाम हमले के बाद PM मोदी की पहली सभा आज, मधुबनी में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में लेंगे भाग

बेतिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेतिया में लोगों को संबोधित कर इंडिया गठबंधन और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। परिवार वाद और भ्रष्ट्राचार को लेकर लालू यादव का परिवार पीएम मोदी के निशाने पर रहा।
प्रधानमंत्री ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि “बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा गुनहगार है। जंगलराज के जिम्मेदार परिवार ने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया। यह NDA सरकार है जो इस जंगलराज से बिहार को बचाकर इतना आगे लाई है।”बिहार के मेरे नौजवान साथी दूसरे राज्यों के दूसरे शहरों में रोजी रोटी के लिए जाते रहे और यहां एक ही परिवार फलता फूलता रहा। किस तरह एक-एक नौकरी के बदले जमीनों पर कब्जा किया गया? आजादी के बाद के दशकों में बिहार की एक बहुत बड़ी चुनौती रही है, यहां से युवाओं का पलायन। जब बिहार में जंगलराज आया, तो ये पलायन और ज्यादा बढ़ गया। जंगलराज लाने वाले लोगों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की। बिहार के लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया।एक तरफ नया भारत बन रहा है वहीं दूसरी तरफ RJD, कांग्रेस और इनका INDI गठबंधन, अभी भी 20वीं सदी की दुनिया में जी रहा है। NDA की सरकार कह रही है कि हम हर घर को सूर्यघर बनाना चाहते हैं। लेकिन INDI गठबंधन अभी भी लालटेन की लौ के ही भरोसे है।जबतक बिहार में लालटेन का राज रहा, तबतक सिर्फ एक ही परिवार की गरीबी मिटी, एक ही परिवार समृद्ध हुआ। आज जब मोदी ये सच्चाई बताता है, तो ये मोदी को गाली देते हैं। भ्रष्टाचारियों से भरे INDI गठबंधन का सबसे बड़ा मुद्दा है कि मोदी का परिवार नहीं है!

See also  कल्पना सोरेन ने गांडेय में CNT/SPT एक्ट, संविधान की दिलाई याद, कहा बदलने की हो रही है कोशिश, उलगुलान रैली में आने का दिया न्यौता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बिहार वह धरती है जिसने सदियों तक देश का नेतृत्व किया है, जिसने एक से बढ़कर एक प्रतीभावान व्यक्तित्व दिए हैं… जब-जब बिहार समृद्ध रहा है तब भारत समृद्ध रहा है इसलिए विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना बहुत जरूरी है।”बिहार में विकास का डबल इंजन लगने के बाद विकसित बिहार से जुड़े हुए कार्यों में और भी तेजी आ गई है। आज भी करीब 13 हजार करोड़ रुपयों की योजनाओं का उपहार बिहार को मिला है।बिहार वो धरती है, जिसने सदियों तक देश का नेतृत्व किया है। बिहार वो धरती है, जिसने एक से बढ़कर एक प्रतिभावान व्यक्तित्व मां भारती को दिए हैं। ये सच्चाई है कि जब-जब बिहार समृद्ध रहा है, तब भारत समृद्ध रहा है। इसलिए विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना भी उतना ही जरूरी है।आपके सामने वो व्यक्ति है, जिसने बहुत छोटी आयु में घर छोड़ दिया था। बिहार का कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य में रहे, लेकिन छठ पूजा पर, दीवाली पर घर जरूर लौटता है। मेरा कौनसा घर है जहां मैं लौटूं? मेरे लिए तो पूरा भारत ही मेरा घर है, हर भारतवासी मेरा परिवार है। इसलिए आज हर भारतीय कह रहा है, हर गरीब और हर नौजवान कह रहा है – मैं हूं मोदी का परिवार।INDI गठबंधन के लोग जिस तरह प्रभु श्रीराम और राम मंदिर के विरुद्ध बातें बोल रहे हैं, ये पूरे बिहार के लोग देख रहे हैं। और बिहार के लोग ये भी देख रहे हैं कि भगवान श्रीराम का अपमान करने वालों का साथ कौन दे रहा है। यही परिवारवादी हैं, जिन्होंने दशकों तक रामलला को टेंट में रखा, यही परिवारवादी हैं, जिन्होंने राम मंदिर न बने, इसके लिए जी-तोड़ कोशिश की।

See also  महिला टीवी एंकर की संदिग्ध स्थिति में मौत, हैदराबाद में पंखे से लटका मिला शव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now