PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के खिलाफ जुटाने सिमडेगा पहुंची NIA की टीम, चार घरों में की छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 16, 2023

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को रिम्स में किया गया शिफ्ट, होगा हाथ का इलाज

सिमडेगा : एनआईए की टीम ने बानो के महाबुआंन थानाक्षेत्र के ओल्हान और सुतरौली गांव में शुक्रवार को छापेमारी की। एनआईए की चार सदस्यीय टीम ने पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप से संबंधित सबूत को इकट्ठा करने के मकसद से यहां पहुंची थी। सिमडेगा का बानो प्रखंड दिनेश गोप का सबसे पसंदीदा ठिकाना रहा था।
बाना के ओल्हान गांव में एनआईए की टीम ने पीएलएफआई के साथ काम कर चुके तीन लोगों के घरों में छापेमारी की। वही सुतरौली में एनआईए की टीम ने पीएलएफआई के सदस्य रह चुके एक व्यक्ति के घर छापेमारी की और पूछताछ भी किया। सूत्र बताते है कि एनआईए की टीम को छापेमारी में कोई खास सामान नहीं मिला लेकिन कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और सुराग एनआईए के हाथ जरूर लगे। सिमडेगा एसपी सौरभ ने बताया कि करीब 8 से 9 घंटे तक पूछताछ और जांच के बाद एनआईए की टीम लौट गई है।

See also  बीजेपी विधायक शशि भूषण मेहता फिर विवादों में, ड्राइवर, उसकी पत्नी और मां-बाप ने लगाया मारपीट का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now