प्रिंस खान को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, आरोपी मंजूर आलम कांग्रेस का पूर्व जिला महासचिव रह चुका हैं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2026

धनबादः फरार गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके एक कथित सफेदपोश सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंदपुर निवासी मंजूर आलम उर्फ सोनू दर्जी के रूप में हुई है, जो कांग्रेस का पूर्व जिला महासचिव रह चुका है।

WhatsApp Image 2026 05 19 at 9.57.19 AM
बरवाअड्डा पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद की हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मंजूर आलम गिरोह के लिए रंगदारी से वसूले गए पैसों को जमीन कारोबार में खपाने का काम करता था। पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, बीसीसीएल ठेकेदारों, आउटसोर्सिंग कंपनियों के संचालकों और स्थानीय कारोबारियों से डराकर वसूली गई रकम को धनबाद और पश्चिम बंगाल में जमीन खरीदने में लगाया जाता था। आरोपी जमीन खरीद, एग्रीमेंट और निवेश के पूरे नेटवर्क को संभालता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंजूर आलम सिर्फ निवेश तक सीमित नहीं था, बल्कि गिरोह के अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने में भी उसकी सक्रिय भूमिका सामने आई है। उसके पास से जमीन से जुड़े कई दस्तावेज और निवेश के प्रमाण बरामद किए गए हैं।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि गिरोह के जरिए करोड़ों रुपये अलग-अलग स्थानों पर निवेश किए गए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

See also  जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान ने कानून को दिखाया ठेंगा, पुलिस जवान से पिस्टल लेकर खुलेआम की फायरिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now