पूर्व MLA की महिला संग अश्लील तस्वीर वायरल,RJD विधायक के नाम से बने अकाउंट से पोस्ट

पूर्व MLA की महिला संग अश्लील तस्वीर वायरल,RJD विधायक के नाम से बने अकाउंट से पोस्ट

डेस्कःबिहार के बेगूसराय में मटिहानी के पूर्व जदयू विधायक राजकुमार सिंह और वर्तमान राजद (RJD) विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के बीच की राजनीतिक अदावत में अब एक नया मोड़ आ गया है। विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के नाम से बने एक फर्जी अकाउंट से पूर्व विधायक राजकुमार सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में दिनभर हलचल बनी रही।सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और इसे लेकर समर्थकों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों के बीच बहस छिड़ गई।
थाने में दोनों नेताओं ने की श‍िकायत
कई नेताओं और बुद्धिजीवियों ने इसे राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की साजिश बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक बोगो सिंह ने रिफाइनरी थाना और साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।वहीं पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की ओर से भी साइबर थाना में आवेदन दे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जदयू नेताओं ने भी इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष से मुलाकात कर जांच तेज करने की मांग उठाई।इसी बीच मामले में नया मोड़ तब आया, जब उसी सोशल मीडिया आईडी से एक और पोस्ट साझा कर कथित रूप से अपनी गलती स्वीकार की गई।
पोस्‍ट करने वाले ने मांगी माफी
पोस्ट में राजा कुमार नामक युवक ने माफी मांगते हुए कहा कि उससे भूल हुई है। युवक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर सिंहपुर गांव निवासी के रूप में हुई है।घटना के बाद इलाके में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और फर्जी अकाउंट के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी पोस्ट के पीछे केवल शरारत थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश भी जुड़ी हुई है।रिफाइनरी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साइबर थाना की टीम भी सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच में जुटी हुई है।

See also  बड़कागांव कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद का आरोप, रोशन लाल चौधरी के समर्थकों ने तोड़े कार के शीशे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now