बीजेपी ने झारखंड में झोंकी ताकत, अध्यक्ष जेपी नड्डा, शिवराज सिंह, मोहन यादव, अनुराग ठाकुर समेत दिग्गज परिवर्तन यात्रा में शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2024

Bjp privartan yatra jharkhand

रांचीः झारखंड में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदिक आ रहे हैं बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर कई मंत्री और मुख्यमंत्री झारखंड के दौरे पर हैं।  शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी अलग -अलग इलाकों में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे ।

जेपी नड्डा का कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 सितंबर को खूंटी से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा में शामिल हो रहे हैं । जेपी नड्डा 23 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कचहरी मैदान, खूंटी में किया गया है। परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे।

See also  पीएचईडी के जेई शादीशुदा महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गये, ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 सितंबर को गांडेय और बरकट्ठा में परिवर्तन सभा को करेंगे संबोधित । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 सितंबर को गिरिडीह जिले के गांडेय में दोपहर 12 बजे से नवोदय विद्यालय के सामने मैदान परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।  मोहन यादव यादव हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में भी कार्यक्रम करेंगे ।

अनुराग ठाकुर का कार्यक्रम

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 23 सितंबर को गढ़वा और पलामू में करेंगे परिवर्तन महासभा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 23 सितंबर को गढ़वा जिले के उंटारी रोड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित परिवर्तन यात्रा महासभा में शामिल होंगे। ठाकुर पलामू जिले के हुसैनाबाद के हाई स्कूल मैदान, हैदरनगर में आयोजित परिवर्तन महासभा में 2:30 बजे शामिल होंगे।

शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कोल्हान प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 सितंबर को कोल्हान प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वे वहां आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहेंगे।

See also  Video:पुणे में तीसरी मंजिल की खिड़की से लटक रही थी बच्ची, इस तरह बची ऑफ ड्यूटी दमकलकर्मी ने बचाई जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now