लातेहार में PLFI के उग्रवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक मजदूर हुआ घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2025

लातेहार में PLFI के उग्रवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक मजदूर हुआ घायल

लातेहारः जिले के चंदवा में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का उत्पात देखने को मिला है। शुक्रवार रात 6 की संख्या में आये उग्रवादियों ने ईट-भट्ठा में अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में एक मजदूर को गोली लग गई है।

बीएसएल के गेट पर धरने पर बैठी विधायक श्वेता सिंह गिरफ्तार, अप्रेंटिस संघ की मांग को लेकर हो रहा आंदोलन
शुक्रवार रात उग्रवादी संतोष कंस्ट्रक्शन के क्रशर पर सवार होकर हड़गढ़वा स्थित फिरोज अहमद के ईट-भट्ठे पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान मजदूर अलीम अंसारी के कमर में गोली लग गई। ईट भट्ठा के मालिक खुद अपने घायल मजदूर को लेकर सीएचसी लेकर चले गये, वहां अलीम अंसारी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। उग्रवादी छह राउंड फायरिंग करने के बाद वहां एक पर्ची छोड़कर चले गये। उस पर्ची में लिखा गया है कि काम करने को लेकर संगठन से बात नहीं की गई है, संगठन बड़ी कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी रंजीत सिंह पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर रहे है।

See also  Khunti और Latehar में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: लातेहार में JJMP के चार उग्रवादी गिरफ्तार, खूंटी में एक माओवादी हुआ अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now