यासीन भटकल के साथ प्लानिंग, इंडियन मुजाहिदीन से करीबी संबंध; पूछताछ में याशर के बड़े खुलासे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 4, 2025

terrorist-arrested-in-dhanbad

झारखंड एटीएस ने आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े जिस संदिग्ध अम्मार याशर को गिरफ्तार किया है, वह इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के संस्थापक भटकल ब्रदर्स का करीबी रहा है। यासिन भटकल, रियाज भटकल और इकबाल के साथ मिलकर वह घटना को अंजाम देने की योजना भी बनाता था। यह खुलासा याशर से पूछताछ में हुआ है।

याशर से पूछताछ में एटीएस को पता चला है कि भटकल ब्रदर्स के कहने पर वह कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बिहार में भी आईएम के लिए उसने मुहिम चलाई थी। दरभंगा क्षेत्र में कई बैठकें कर चुका है। दस साल जेल में रहने के बाद जेल से बाहर आया तो आईएम से अलग हो गया। इसके बाद वह धनबाद के वासेपुर में रहने लगा। वह संदिग्ध आयान जावेद की पत्नी शबनम के संपर्क में आया। शबनम ने उसे इस्लामिक जिहाद के लिए हिज्ब उत तहरीर से जुड़ने का प्रस्ताव दिया।

See also  पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत को पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा, ख्वाजा आरिफ ने कहा-खेल की संस्कृति नष्ट, सुलह की उम्मीद खत्म

खाते में आए एक हजार खरब से ज्यादा!, मोबाइल पर मैसेज देखकर किसान बेहोश, बैंक पहुंचा तो…

झारखंड एटीएस ने धनबाद से गिरफ्तार हिज्ब उत तहरीर से जुड़ी महिला समेत चारों संदिग्धों को रिमांड पूरी होने पर जेल भेज दिया है। रिमांड में वासेपुर अलीनगर के गुलफाम हसन, भूली आजादनगर अमन सोसाइटी के आयान जावेद, उसकी पत्नी शबनम परवीन और मो शाहजाद आलम से हुई पूछताछ में एटीएस को कई अहम जानकारी मिली है। आयान ने बताया कि धनबाद के ही एक युवक ने उसे हथियार दिया था। संदिग्धों ने पूछताछ में यह भी बताया कि वे एक साल से तहरीर से जुड़े हुए हैं। मीटिंग से लेकर हर कार्य ऑनलाइन करते हैं।

भाई की मौत के बाद भाभी को बनाया पत्नी, शादी के बाद सबके सामने करता डिमांड; इनकार पर बना हैवान

गिरफ्तार पांचों संदिग्ध डार्क नेट से देश-विदेश के हिज्ब उत तहरीर के एजेंटों के संपर्क में थे। इनके पास कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिससे उनके तहरीर से संपर्क होने की जानकारी मिली है। गिरफ्तार शबनम सहित पांचों अपने-अपने घर से ही इस्लामिक जिहाद को लेकर सक्रिय थे। गिरफ्तार के वक्त उनके पास से इस्लामिक जिहाद कैसे करें, काफिर कौन, हमला कैसे करें जैसी विवादित किताबें भी मिलीं। जब्त कुछ लैपटॉप से कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस इसको खंगालने में लगी है।

See also  झारखंड में ट्रांसजेंडर के लिए बड़ी सौगात, सरकारी अस्पतालों में विशेष OPD खोलने के निर्देश

याशर 2014 में आईएम के संदिग्ध आतंकी के रूप में जोधपुर से पकड़ा गया था। 2024 में जेल से बाहर आने के बाद वह हिब्ज उत तहरीर से जुड़कर भारत विरोधी कार्यों में संलिप्त हो गया। याशर को भी वासेपुर से ही शबनम की निशानदेही पर दबोचा गया है।

ठेकेदार रिशु श्री ने संजीव हंस सहित कई अफसरों को दी रिश्वत, ED की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now