तमिलनाडु में थलपति विजय की सरकार का रास्ता साफ, TVK को VCK ने अपना समर्थन दिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2026

डेस्कः तमिलनाडू में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र दे दिया है। इस बार वीसीके ने आधिकारिक तौर पर समर्थन पत्र सौंपा है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है।टीवीके ने शाम 6 बजे राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिलने का समय मांगा था लेकिन राज्यपाल ने समय नहीं दिया।

vck

 

अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब है। ऐसे में वीसीके का ये फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में वीसीके ने टीवीके को अपने दो विधायकों का समर्थन दे दिया है।वहीं थोल तिरुमावलवन के नेतृत्व वाली पार्टी ने साफ किया है कि उनका समर्थन बिना किसी शर्त के होगा।



टीवीके के सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद इसके विधायक रेवंत चरण की प्रतिक्रिय सामने आई है। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा “तमिलनाडु के लोगों के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत हो चुकी है। सिर्फ एक हफ्ते के भीतर जनता का शोषण करने वाले डीएमके-एआईएडीएमके और तमिलनाडु को गुलाम बनाकर उसका शोषण करने की कोशिश करने वाली बीजेपी के गठजोड़ का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। लोगों ने सच को समझ लिया है।अब आने वाले कम से कम 25 वर्षों तक कोई भी विरोधी गठबंधन मेरे जीवन समान भाई और तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री कमांडर के करीब भी नहीं पहुंच पाएगा।

See also  बिहार के नालंदा में सरेआम महिला से छेड़खानी, RJD ने VIDEO पोस्ट कर सरकार पर बोला हमला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now