डेस्कः पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वे रियल एस्टेट और उद्योग जगत से जुड़े एक प्रमुख व्यवसायी रहे हैं, जो बाद में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और फिर कैबिनेट मंत्री बने।सूत्रों के अनुसार, रेड के वक्त वह चंडीगढ़ में अपनी सरकारी कोठी पर ही थे, यहां से उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ईडी की टीमों ने चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास समेत दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापामारी शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहे। टीमों ने कई घंटों तक वित्तीय दस्तावेजों, कारोबारी लेनदेन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की।ईडी रेड के बाद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया।
इन मामलों में हुई कार्रवाई
ED की यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग, FEMA उल्लंघन, जमीन से जुड़े मामलों और पैसों के संदिग्ध लेन-देन की जांच के तहत की जा रही है। एजेंसी ने लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़ और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी छापेमारी की। जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ दफ्तर भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के समय संजीव अरोड़ा (Punjab Minister Raid) देश में मौजूद नहीं थे। वह आधिकारिक दौरे पर नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम गए हुए हैं। वहां वे ‘इनवेस्ट पंजाब’ कार्यक्रम के जरिए पंजाब में निवेश लाने के लिए उद्योगपतियों से मुलाकात कर रहे हैं।
2-3 दिन तमाशा चलेगा-संजय सिंह
इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भी इस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव की कोशिश बताया। गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में भी ED ने संजीव अरोड़ा से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस समय औद्योगिक जमीन आवंटन में कथित गड़बड़ियों की जांच की जा रही थी। अब ED विदेशों से जुड़े फंड ट्रांजैक्शन और अन्य आर्थिक मामलों की जांच कर रही है। वहीं, संजीव अरोड़ा ने कहा है कि अगर उनके खिलाफ कोई भी गलत काम साबित होता है तो वे राजनीति छोड़ देंगे।
BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुँच गया है।
सरकार के कैबिनेट मंत्री @SanjeevArora_PB के घर छापेमारी शुरू हो गई है।
दो तीन दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी सुपारी किलर वापस चले जायेंगे।
फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा।
पंजाब की @BhagwantMann सरकार को…— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 9, 2026







