चाईबासा में सब्जी बेचने जा रहे ग्रामीण पर तीर-धनूष से हमला, 3 तीर शरीर में धंसे, हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2026

चाईबासा में सब्जी बेचने जा रहे ग्रामीण पर तीर-धनूष से हमला, 3 तीर शरीर में धंसे, हालत गंभीर

चाईबासाः जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण पर तीर से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावर ने एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए, जिनमें से तीन तीर पीड़ित के शरीर में जा धंसे. घायल ग्रामीण की हालत गंभीर बनी हुई है।
सब्जी बेचने हाट जा रहा था ग्रामीण
जानकारी के अनुसार बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरूली अपने गांव से सब्जी लेकर जोड़ापोखर हाट बेचने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने उस पर अचानक तीर से हमला कर दिया।
लगातार चलाए करीब 20 तीर
बताया जा रहा है कि आरोपी ने लगातार करीब 20 तीर चलाए।हमले में तीन तीर चोया बिरूली के शरीर में जा घुस गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा।
राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद राहगीरों ने घायल अवस्था में पड़े ग्रामीण को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायल के शरीर में धंसे तीर निकालने में जुटी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

See also  सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज, नेशनल हेराल्ड केस में आपराधिक साजिश रचने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now