- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बिस्तर पर छात्र की जली हुई लाश, मोबाइल-टैब सब जलकर राख; मौत पर उठे सवाल

fire in delhi

पटना के बाकरगंज इलेक्ट्रॉनिक्स गली स्थित घर में मयंक कुमार जिंदा जल गया। बिस्तर पर आग से जले हुए युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। स्वर्गीय मुरारी प्रसाद सिन्हा की पत्नी रीना सिन्हा ने मयंक को गोद ले रखा था। वह संत जेवियर्स कॉलेज से बीएड कर रहा था। दो तल्ले मकान में छात्र सबसे ऊपर रहता था।

घटना के समय उसकी मां मकान के निचले तल्ले पर थी। सोमवार की सुबह एक बच्चे ने मयंक के कमरे से धुआं उठते देखा तो परिजनों को खबर दी। इसके बाद रीना और परिवार के अन्य सदस्य मयंक के कमरे की ओर गए तो अंदर से धुआं आता देख दरवाजा खोलने की कोशिश की। मगर दरवाजा नहीं खुला।

झारखंड और महाराष्ट्र में बजेगी चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग करेगा आज प्रेस कांफ्रेंस

अंत में दरवाजा तोड़कर सभी अंदर घुसे तो देखा कि बेड पर मयंक की जली लाश पड़ी है। उसका मोबाइल, टैब समेत कमरे के अन्य सामान भी जलकर राख हो गए। वहीं आग की खबर मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई थीं। हालांकि तब तक आग बुझ चुकी थी।

See also  रेप में नाकाम दरिंदे ने 15 साल की लड़की को चाकू से गोदा, पेट, पीठ सहित 11 जगह वार

पीरबहोर पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य इकह्वा किये हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यह भी पता चल सकता है कि आग किन परिस्थतियों में लगी थी। आखिर छात्र के कमरे में आग कैसे लगी? उसका मोबाइल भी जला हुआ था। छात्र का शव उसके बिस्तर पर ही था। यह हादसा है या मामला कुछ और है?

मधु कोड़ा के ट्रायल पर रोक हटाने के लिए हाईकोर्ट जाने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

मां ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात सब कुछ सामान्य था। मयंक खाना खाकर सो गया था। इसी बीच सुबह में बच्चे ने उसके कमरे से धुआं निकलने की खबर दी। जिस तल्ले पर वह रहता था, वहां दो कमरे हैं। एक कमरा खाली था। मयंक के घरवालों ने लिखित आवेदन में किसी प्रकार की शक-शंका जाहिर नहीं की है। पीरबहोर थानेदारअब्दुल हलीम ने बताया कि पुलिस यूडी केस (अप्राकृतिक मौत) दर्ज कर इस घटना की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आग किन परिस्थतियों में लगी, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

See also  पटना में बच्चों की हत्या के बाद भारी बवाल; तेजस्वी का आरोप- मंगल पांडेय की गाड़ी पर हमला

बेटी मंजू के साथ बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक सुकर रविदास, जमुआ में कांग्रेस को झटका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now