पटनाः राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पटना के पॉश इलाके अटल पथ पर आरजेडी विधायक सुदय यादव के परिवार के साथ लूट की घटना हुई है। सचिवालय थाना क्षेत्र इलाके के अटल पथ पर जहानाबाद से आरजेडी विधायक सुदय यादव की पत्नी के साथ लूटपात की घटना हुई है।
हनी ट्रैप में फंसाकर मुंबई से रांची बुलाया, न्यूड फोटो दिखाकर वसूल लिये 50 लाख रूपये
अटल पथ पर दो बाइक सवार अपराधी सुदय यादव की पत्नी का चेन छिनकर फरार हो गए। विधायक की पत्नी के साथ हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। सचिवालय थाना के एसआई राकेश कुमार ने कहा कि विधायक की पत्नी की ओर से आवेदन दिया गया है। सीसीटीवी के माध्यम से मामले की जांच किया जा रहा है।







