PM मोदी की मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत,5 महीने बाद जेल से आएगा बाहर,देशद्रोह सहित 3 मामले थे दर्ज

PM मोदी की मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत,5 महीने बाद जेल से आएगा बाहर,देशद्रोह सहित 3 मामले थे दर्ज

पटनाः बिहार चुनाव के दौरान पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाई कोर्ट से बेल मिल गई है। यह मामला 27 अगस्त को राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान सामने आया था. आरोप है कि दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।
राजा उर्फ रिजवी को 5 महीने से ज्यादा जेल में रहने के बाद बेल मिली और कल तक वह बाहर आ जाएंगे। युवक का केस लड़ रहे वकील रियाज अहमद ने पूरी मामले की जानकारी दी। युवक के खिलाफ देशद्रोह समेत तीन मामले पर एफआईआर दर्ज थे।

पटना में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या, परिवार वालों को फुफेरे भाई पर शक
पटना हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे रियाज अहमद उनका केस लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय रिजवी ने 27 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के मानसरोवर ढाबा के पास यह घटना हुई थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।उसी संदर्भ में भाजपा के जिलाध्यक्ष ने FIR किया और उस शख्स को 29 अगस्त को लोकल चौकीदार के आइडेंटिफिकेशन पर गिरफ्तार किया गया। तब से वह युवक दरभंगा जेल में बंद था। कल उसका बेल एप्लीकेशन हाई कोर्ट द्वारा स्वीकार किया गया है। आज उसके जजमेंट की कॉपी आ जाएगी और कल तक जेल से बाहर आ जाएंगे।

समस्तीपुर में युवक और महिला को मारी गोली, भीड़ ने बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला
मां को गाली पर भावुक हुए थे PM
बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी की मां को गाली दी गई थी। इसे लेकर बिहार बंद किया गया और प्रदर्शन भी किए गए। पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए थे। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाड़ियों में भी तोडफ़ोड़ की गई थी। इस घटना के 7वें दिन PM मोदी ने सामने आकर कहा था कि बिहार में कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं, ये देश की मां-बहन, बेटी का अपमान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now