डेस्कः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने सहायक निदेशक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक परमजय कुमार को 5 लाख रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में नियोजन भवन स्थित कार्यालय कैंपस में ही जाल बिछाया गया और कार में नोटों का बंडल लेते ही गिरफ्तार कर लिया गया।
2 लाख का इनामी प्रिंस कुमार एनकाउंटर में मारा गया, पुलिसकर्मी की हत्या और 55 किलो सोना लूट समेत 28 कांडो में था वांछित
डीएसपी पवन कुमार के अनुसार आरोपी सहायक निदेशक के खिलाफ उन्हीं के कार्यालय के उप निदेशक ओमप्रकाश ने घूस मांगने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामले का सत्यापन किया गया और आज ट्रैप कर लिया गया। यह कार्रवाई पटना के नियोजन भवन स्थित कार्यालय परिसर में की गई, जहां विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा। आरोप है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़े मद में आवंटित राशि के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच जारी है।हालांकि, गिरफ्तार पदाधिकारी ने इसे साजिश करार दिया है।






