पटनाः रविवार को पटना एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। दिल्ली से पटना आने वाले इंडिगो के विमान को वाराणसी डायवर्ट किये जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने खबू हंगामा किया। इस फ्लाइट में पटना के 140 लोग सवार थे।
बिहार में बड़े डॉक्टर के नाती की निर्मम हत्या, ग्राइंडर मशीन से गला रेतकर मार डाला, मोबाइल भी तोड़ा
जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का कार्यक्रम पटना में होने के कारण पटना एयरपोर्ट पर विमान को जगह नहीं मिली। इसके कारण इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई2769 को डायवर्ट किया गया है।
पटना एयरपोर्ट से गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड के साथ युवक गिरफ्तार, फोन में मिला इंडियन मुजाहिद्दी का आईकार्ड
सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति बनने के बाद ये पहला बिहार दौरा है। पटना से उपराष्ट्रपति को मुजफ्फरपुर का कार्यक्रम है। मुजफ्फरपुर में कटरा स्थित चामुंडा मंदिर में उपराष्ट्रपति को पूजा-अर्चना करनी है।
SBI कर्मचारी संघ के महासचिव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, बिहार-झारखंडउ के DGP से की शिकायत
यात्रियों का गुस्सा एयरलाइंस प्रबंधन के खिलाफ खूब फूटा। यात्रियों के इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। यात्रियों का कहना था कि उन्हें सूचना दिये बिना ही विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया और उन्हें धोखा में रखा गया। पटना की जगह वाराणसी विमान के चले जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।












