पटनाः पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत मिली है। पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत से उन्हें तीनों केस में जमानत मिल गई है। बुद्धा कॉलोनी, कोतवाली थाना और पूर्णिया के भी एक केस भी उन्हें जमानत मिल गई है।कोर्ट ने जमानत देते हुए आदेश दिया कि जब भी मामले की सुनवाई होगी तो उन्हें सशरीर उपस्थित होना होगा।पप्पू यादव को 6 फरवरी को पुलिस ने 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट से उन्हें इस केस में जमानत मिल गई, लेकिन पुलिस ने 2 केस और जोड़ दिए।कोर्ट ने उन दोनों मामलों में पप्पू यादव को फिर जेल भेज दिया था। दोनों ही मामले कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़े थे, जिनमें एक 2017 और दूसरा 2019 में दर्ज किया गया था। 9 फरवरी से पटना सिविल कोर्ट में लगातार उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है, लेकिन राहत नहीं मिल रही थी।
पटना पुलिस ने अपहृत डॉक्टर को 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार
अब पढ़िए 12 फरवरी को कोर्ट रूम में क्या-क्या हुआ…
पेशकार: कोतवाली कांड संख्या 1113/19 के पक्ष से हाजिर हों।
व्हील चेयर पर बैठे-बैठे पप्पू यादव बोले- जी हुजूर
कोर्ट: मेडिकल तौर पर अब आप कैसे हैं, फिट हैं न, अब कोई तकलीफ तो नहीं है?
पप्पू यादव: लड़खड़ाते हुए व्हील चेयर से उठे और बोले- हुजूर, संसद में आज मेरा अहम मसले पर डिबेट था। राष्ट्रपति के अभिभाषण में शिरकत होना था। NEET वाले मुद्दे को रखना था। सब पेंडिंग रह गया हुजूर।
कोर्ट: नहीं.. नहीं आपके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहा हूं, अब आप फिट हैं न?
पप्पू यादव: क्या बताऊं हुजूर प्रोस्टेट काफी बढ़ गया है। दर्द के चलते बेचैनी है। बता नहीं सकता कि कितना दर्द हो रहा है और मैं कितनी तकलीफ में हूं।
कोर्ट: जेल सुप्रिटेंडेंट इनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बेहतर मेडिकल सुविधा दें।
पप्पू यादव: हुजूर, सुबह-सुबह जेल में अखबार पढ़ रहा था। एक इसी तरह के वाक्य पर आधारित मध्य प्रदेश में हुई घटना पर आर्टिकल छपी है। उसे एक बार देख लिया जाता।
कोर्ट : ठीक है। आज आपको कोतवाली कांड मामले में रिमांड पर लिया जा रहा है।
पप्पू यादव: जी हुजूर
पाकिस्तान के इशारे पर अमेरिका ने भारत का नक्शा किया डिलीट, कश्मीर को भारत का हिस्सा था माना
जानिए किस केस में रिमांड पर थे पप्पू यादव
बुद्धा कॉलोनी केस: 6 जनवरी की रात पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी तो उनके समर्थकों ने विरोध किया था। पुलिसकर्मियों के साथ बहस हुई थी। इसे लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया था।
कोतवाली थाना केस: 27 मार्च 2017 को पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी (JAP-L) के बैनर तले बिहार में बिजली टैरिफ में भारी बढ़ोतरी और BSSC पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कोतवाली थाने में पप्पू यादव पर केस दर्ज किया था।




