पेपर लीक मामले में पूर्व DGP के ठिकानों पर रेड, आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 8, 2024

पटना : सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बिहार के पूर्व डीजीपी एवं केंद्रीय चयन पर्षद ( सिपाही भर्ती ) के तत्कालीन अध्यक्ष एसके सिंघल सहित पूरा पर्षद संदेह के घेरे में है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने करीब 7 घंटे तक पर्षद के कार्यालय को खंगाला। ईओयू ने पूर्व डीजीपी के कई ठिकानों पर भी रेड किया। आर्थिक अपराध इकाई ने केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के हार्डिग रोड़ और बैक हार्डिग रोड़ स्थित दोनों ही कार्यालय को खंगाला। इस दौरान कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य उपकरण और दस्तावेज को जब्त किया।
एक अक्टूबर 2023 को पेपर लीक होने के बाद एसके सिंघल विवादों में घिर गए थे उसके बाद केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। एसके सिंघल का पूरा नाम संजीव कुमार सिंघल है। बिहार के पूर्व डीजीपी हैं। सेवानिवृत एसके सिंघल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। रिटायर होने के बाद नीतीश कुमार की सरकार ने एसके सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद ( सिपाही भर्ती ) का अध्यक्ष बनाया था।

See also  हेमंत कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर लगी मुहर, शराब के दाम होंगे कम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now