Palamu में माओवादियों ने पंचायत भवन के आंगनबड़ी केंद्र पर चिपकाया पोस्टर, लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की दी धमकी

Palamu में माओवादियों ने पंचायत भवन के आंगनबड़ी केंद्र पर चिपकाया पोस्टर, लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की दी धमकी

पलामू: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र में पोस्टरबाजी की है। माओवादियों ने पोस्टर पंचायत भवन के आंगनबाड़ी केंद्र समेत सरकारी भवन में चिपकाये है। पोस्टर में वोट बहिष्कार करने की धमकी दी गई है। पोस्टर में लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी नीति का भी जिक्र माओवादियों ने किया है। वही आरपीसी के गठन का जिक्र भी माओवादियों ने पोस्टर में किया है।

JMM ने ओडिशा के मयूरभंज से शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन को बनाया उम्मीदवार
पोस्टरबाजी की सूचना के बाद हैदरनगर थाना पुलिस बरेवा इलाके में पहुंची जहां माओवादियों ने पोस्टर चिपकाया था। पुलिस ने उस पोस्टर को जब्त कर लिया है। माओवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पलामू में 13 मई को वोटिंग होनी है उससे पहले पहली बार इस तरह की पोस्टरबाजी माओवादियों द्वारा की गई है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान माओवादियों ने हरिहरगंज में बीजेपी दफ्तर को उड़ा दिया था।
हैदरनगर में हुई माओवादियों के पोस्टरबाजी पर हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने कहा कि “इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. नक्सलवाद समेत कई बिंदुओं पर अभियान चलाया जा रहा है. माओवादी अंतिम सांसें गिन रहे हैं. उनके पोस्टरबाजी से अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. पोस्टरबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. पलामू ने हैदरनगर, मोहम्मदगंज, हुसैनाबाद और पांडू के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है.”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now