पलामू DC शशि रंजन के नाम से बना फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, लोगों के भेजे जा रहे मैसेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 27, 2024

पलामू : जिले के उपायुक्त शशि रंजन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया गया है। साइबर ठग ने डीसी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर कई लोगों को मैसेज भी भेजा है। जिला प्रशासन ने इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिये है। साथ ही लोगों से अपील की है की अगर डीसी के फर्जी अकाउंट से किसी प्रकार का मैसेज आता है तो उसका जवाब नहीं दें और बिना देरी किये उसे ब्लॉक कर दें। इससे पहले भी पलामू डीसी के नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया गया था।

See also  नीतीश के चहेते मंत्री और डिप्टी सीएम में हुई NDA बैठक में बकझक, मुख्यमंत्री देखते रहे तमाशा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now