- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

इरफान अंसारी की कम नहीं हुई ‘अकड़’! पत्रकार की पिटाई मामले पर कहा-‘मेरे खिलाफ साजिश रची’, अब किसी मीडिया पर ध्यान नहीं दूंगा

इरफान अंसारी की कम नहीं हुई 'अकड़'! पत्रकार की पिटाई मामले पर कहा-'मेरे खिलाफ साजिश रची', अब किसी मीडिया पर ध्यान नहीं दूंगा

रांचीः हजारीबाग में हुए पत्रकार की पिटाई के बाद पूरे झारखंड में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पत्रकार इरफान अंसारी से उनके समर्थकों द्वारा कि गई पिटाई के मामले पर माफी मांगने की मांग कर रहे है, लेकिन इस मामले पर माफी मांगने की जगह इरफान अंसारी अपनी अकड़ मीडिया के कैमरों के सामने दिखाते नजर आ रहे है।
दरअसल, हजारीबाग में एक ही परिवार के तीन लोगों की रहस्मय मौत के बाद मंत्री इरफान अंसारी वहां पहुंचे थे। परिवार वालों से मिलने के बाद मंत्री मीडिया से बात करने लगे। हजारीबाग हत्याकांड के सवालों के बाद इरफान अंसारी से पत्रकार ने चतरा में एयरएंबुलेंस हादसे के बाद मृतक के परिजनों को सहायता नहीं मिलने पर जवाब मांगा। इस सवाल के बाद मंत्री के समर्थक उग्र हो गए और मंत्री की मौजूदगी में ही पत्रकारों की पिटाई कर दी। मीडिया के दवाब में हजारीबाग पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा लेकिन पत्रकारों की मंत्री से माफी की मांग अबतक पूरी नहीं हो पाई है।
रविवार को मीडिया से बात करते हुए इरफान अंसारी ने एक बार फिर से मीडिया को लेकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि अरे देखिये मैं हजारीबाग गया, अगर नरेंद्र मोदी जी कोई कार्यक्रम में जाते है, उसके बाद वो वहां से निकलते है और कोई घटना घटती है तो क्या आप लोग नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन करेंगे, क्या नरेंद्र मोदी जी का विरोध करेंगे क्या! एकदम इरफान अंसारी साफ्ट टारगेट था, मीडिया से मिलता था हमेशा। मीडिया को भाई मानता हूं, जिगर का टुकड़ा मानता हूं, आप ही लोग मेरे खिलाफ साजिश रचिएगा ये ठीक बात नहीं है। कोई मंत्री मीडिया से दूरी बनाता है, मै देता हूं। मैं आपका सम्मान करता हूं, मेरे पास जो कैमरा लेकर आता है, इतनी दूर से मेरे पास आया है, खाली हाथ क्यों जाएगा। इसका आप लोग नाजायज फायदा उठाईयेगा। आज के बाद तो मैं कहना चाहता हूं मैं किसी मीडिया पर ध्यान भी नहीं दूंगा अब तो, यही आपको अच्छा लगता है तो मै आज के बाद ध्यान नहीं दूंगा।
अपने बड़बोले बयानों के लिए हमेशा विवादों में रहने वाले इरफान अंसारी के लिए इस तरह का बयान कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वो मीडिया को लेकर कई आपत्तिजनक बयान दे चुके है जिसमें कि ये कहा था कि मेरी वजह से आपकी दुकानदारी चलती है। मंत्री के ताजा बयान ने पत्रकारों की नाराजगी और बढ़ा दी है। रांची के वरिष्ठ पत्रकार सोहन सिंह ने इस बयान के बाद एक तीखी प्रतिक्रिया भी दी और उन्होंने लिखा है कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी जी
आपका तर्क सही नहीं है।
आप वहीं रुककर हालात को शांत करते,लोगों को समझाते और यह संदेश देते कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार हुआ,आप पत्रकार से मिलते,हालचाल लेते और न्याय का भरोसा देते लेकिन आप तो ..


पत्रकार की पिटाई के बाद एक ओर चारों ओर मंत्री और उनके समर्थकों के व्यवहार की आलोचना हो रही है दूसरी और मंत्री और उनके पार्टी के सहयोगी मंत्री मीडिया पर इसका ठीकरा फोड़ते नजर आ रहे है। इरफान अंसारी के बयान का बचाव करते हुए मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पत्रकार पिटाई की आलोचना करने की जगह पत्रकारों पर ही भड़काउ सवाल पूछे जाने का आरोप लगा दिया। इस तरह के बयानों से साफ है कि इरफान अंसारी और उनके सहयोगी मंत्री ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है, मीडिया से गलती के लिए माफी मांगना अपनी हार मानकर चल रहे है।

See also  गोल्डी बराड़ और लाॉरेंस बिश्नोई की दोस्ती खत्म, झारखंड में पाकिस्तान से आ रहा था हथियार; मयंक सिंह का बड़ा खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now