भारत के विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाला PAK अधिकारी मारा गया, TTP के साथ वजीरिस्तान में भीषण मुठभेड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

भारत के विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाला PAK अधिकारी मारा गया, TTP के साथ वजीरिस्तान में भीषण मुठभेड़

डेस्कः 2019 में भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को हिरासत में लेने का दावा करने वाले पाकिस्तानी सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह की मौत हो गई है। पाकिस्तान के दक्षिण वजीस्तिान इलाके में तहरीक ए तालिबान के साथ मुठभेड़ में मोइज अब्बास शाह की मौत हुई है।पाकिस्तानी सेना के मुताबिक मेजर मोइज़ अब्बास शाह की अगुआई में पाकिस्तानी सेना दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा इलाके में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी, जिसकी अगुआई स्पेशल सर्विस ग्रुप के अधिकारी मेजर मोइज अब्बास शाह कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तानी सेना और तहरीक ए तालिबान के बीच गोलीबारी में आतंकियों की गोली लगने से मेजर मोइज़ अब्बास शाह और पाकिस्तानी सेना के लांस नायक जिब्रानुल्लाह की मौत हो गई।

41 साल बाद अंतरिक्ष में भारत की वापसी: शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष की ओर उड़ान शुरु…देखिए Live
मेजर मोइज अब्बास शाह वही ऑफिसर है जिसने 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के दौरान भारत के एयरफोर्स अधिकारी विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था।पाकिस्तान सेना के अनुसार TTP के हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारा गया है। पाकिस्तान सेना का दावा है कि उन्होंने TTP के 11 सदस्यों को एनकाउंटर में मार गिराया है।डॉन न्यूज के अनुसार पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ने मंगलवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में खुफिया-आधारित ऑपरेशन के दौरान दो सैनिक मारे गए।

See also  S-400 Triumf की ताकत देख दहल गया पाकिस्तान; हर हमले को नाकाम कर रहा है ये मिसाइल डिफेंस सिस्टम

अमेरिकी बमबाजी से पहले 4000 KG यूरेनियम लापता, बन सकते हैं 10 परमाणु बम; ईरान ने बढ़ाई चिंता
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक उसकी स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) में मेजर की रैंक पर तैनात मोइज अब्बास शाह पाकिस्तान के चकवाल जिले का रहने वाला था और इसकी उम्र 37 साल थी। वैसे किस तरह से पाकिस्तान ने जिन आतंकियों को अपने देश में शरण दी, ट्रेनिंग दी और भारत और पाकिस्तानी शिया समुदाय के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया वो कुछ दिनों के बाद पाकिस्तान के लिए ही सरदर्द बन गए उसका सबसे उदाहरण तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now