बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-टैंकर की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पत्नी और बेटे की स्थिति गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2025

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-टैंकर की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पत्नी और बेटे की स्थिति गंभीर

वैशालीः गुरूवार की सुबह वैशाली के महुआ बाजार महुआ बाजार से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। भीषण सड़क हादसे में चर्चित डॉक्टर प्रिंस कुमार की मौत हो गई और उनकी पत्नी और उनका छोटा बेटा घायल हो गया। डॉक्टर प्रिंस अपने परिवार के साथ ड्यूटी करने सीतामढ़ी से मोकामा जा रहे थे उसी समय झपहां गांव के पास दूध के टैंकर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

Bihar में रक्सौल बॉडर से पकड़े गए 4 चीनी नागरिक, सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन के संकेत
हादसा इतना जबदस्त था कि डॉक्टर प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी, बेटा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश सेवा की जताई इच्छा, कहा- मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ली है
सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद महुआ बाजार में सन्नाटा पसर गया। डॉ. प्रिंस महुआ के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी विजय गुप्ता के मंझले पुत्र थे। घटना की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक निवास पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।स्थानीय प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है और दूध टैंकर चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दवा कारोबारी से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, जय हिंद फार्मा संचालक ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now