बिहार विधाससभा का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ना चाहते है ओवैसी, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखी लालू यादव को चिट्ठी

बिहार विधाससभा का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ना चाहते है ओवैसी, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखी लालू यादव को चिट्ठी

पटनाः ओवैसी की पार्टी एआईएमआई बिहार विधानसभा का चुनाव आरजेडी के साथ महागठबंधन में लड़ना चाहती है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने इसको लेकर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को चिट्ठी लिखी है। पार्टी ने कहा कि सेकुलर वोटों का बिखराव रोकने के लिए AIMIM को गठबंधन में शामिल करना जरूरी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने यह भी कहा कि 2020 और 2024 में भी प्रयास असफल रहे थे।

Gu8afNRb0AEnjbZ

बिहार में एक और घूसखोर अधिकारी हुआ अरेस्ट, 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक पत्र लिखा है।पत्र में AIMIM ने साफ कहा है कि अगर सेकुलर वोटों का बिखराव रोका जाना है, तो पार्टी को महागठबंधन में शामिल करना जरूरी है। अख्तरुल ईमान ने लिखा कि इस बिखराव का सीधा फायदा सांप्रदायिक ताकतों को मिलता है, जिसे 2025 के चुनाव में रोकना जरूरी है।

बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने कहा-किसी से नहीं करेंगे गठबंधन
उन्होंने यह भी बताया कि 2020 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी AIMIM ने महागठबंधन का हिस्सा बनने की कोशिश की थी, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।अब फिर से पार्टी ने गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है।इस मुद्दे पर AIMIM के कई नेता पिछले कुछ दिनों से लगातार बयान दे रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, एक की मौत, आठ घायल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो तेजस्वी ने कहा था कि AIMIM की ओर से कोई सीधा प्रस्ताव उन्हें नहीं मिला। अब देखना यह होगा कि क्या लालू यादव इस पत्र पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।ओवैसी की पार्टी ने बिहार के सीमांचल क्षेत्र में 5 सीटें जीती थी, बाद में प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरूल ईमान के अलावा अन्य चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now