30 लाख से ज्यादा पन्ने, तस्वीरें और वीडियो… दुनिया में खलबली मचाने वाली क्या है एपस्टीन फाइल्स?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2026

Epstein-Files

जेफ्री एपस्टीन की फाइल्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 जनवरी को यौन अपराधी से जुड़े दस्तावेजों का एक नया सेट जारी किया है। फाइलों के इस नए सेट में कुछ ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनके बारे में पहले पता नहीं था और जिनका संबंध दोषी सेक्स अपराधी से था। गौर करने वाली बात यह है कि दस्तावेजों में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें से किसी पर भी एपस्टीन के संबंध में गलत काम करने का औपचारिक रूप से आरोप नहीं लगाया गया है।

क्या हैं एपस्टीन फाइल्स?

दरअसल, एपस्टीन फाइल्स अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन से जुड़े सरकारी दस्तावेज हैं, जो उसकी यौन तस्करी और शोषण के मामलों से जुड़े हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने पारदर्शिता कानून के तहत इन्हें सार्वजनिक किया है। इन फाइल्स से जुड़े कुल मिलाकर 30 लाख से ज्यादा पन्ने जारी किए गए हैं। इनमें 2 हजार से ज्यादा वीडियो और लगभग 1 लाख 80 हजार तस्वीरें शामिल हैं। हालांकि, पीड़ितों की सुरक्षा को देखते हुए कई हिस्से अभी भी छिपाए गए हैं।

See also  कुरमी जाति को भी ओबीसी-1 के क्रमांक 6 पर दर्ज कुड़मी-कुर्मी के साथ किया गया शामिल

सिंह मेंशन पर बमबाजी की अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी, कहा-‘रंगदारी देनी होगी’

कौन था जेफ्री एपस्टीन?

एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था और उसने अमीर और ताकतवर लोगों से रिश्ते बनाए हुए थे। उसके ऊपर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण और तस्करी के गंभीर आरोप लगे। जांच में पता चला है कि कई पीड़ित लड़कियां नाबालिग थीं। उन्हें पढ़ाई, पैसा और नौकरी का लालच देकर फंसाया गयाष फिर उनका यौन शोषण किया गया। इस मामले ने अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया।

2008 में उसे दोषी ठहराया गया और गिरफ्तार भी किया गया। अपने मजबूत संबंधों के दम पर वह रिहा हुआ लेकिन 2019 में उसे फिर से गिरफ्तार किया गया। इसी साल न्यूयॉर्क की जेल में उसे मृत पाया गया।

एपस्टीन आइलैंड

एपस्टीन फाइल्स के साथ-साथ एपस्टीन आइलैंड की भी जमकर चर्चा हो रही है। इस आइलैंड का असली नाम लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड है। यह यूएस वर्जिन आइलैंड्स में स्थित एक प्राइवेट द्वीप था। इस पर एपस्टीन ने कब्जा कर रखा था। पीड़ितों की अगर मानें तो इसी आइलैंड पर एपस्टीन ने कई अपराध किए और इसी वजह से इसे एपस्टीन आइलैंड कहा जाने लगा।

See also  झारखंड में स्वच्छ भारत मिशन में 30 करोड़ का घोटाला!, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, तीन महीनें से नहीं मिला पेमेंट, दो दिन से है भूखे, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

खेला गया ब्लैकमेलिंग का खेल

आरोप लगा है कि एपस्टीन ने अमीर, ताकतवर और मशहूर लोगों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनवाए। अपना काम निकलवाने के लिए एपस्टीन ने इसका इस्तेमाल दबाव और ब्लैकमेलिंग के लिए किया। जांच एजेंसियों को इससे संबंधित कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं। हालांकि कई सबूतों को अभी भी गोपनीय रखा गया है।

किन लोगों के नाम सामने आए?

एपस्टीन फाइल्स में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वह पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, मौजूदा राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, एंड्रयू माउंटबेटन, एलन मस्क और बिल गेट्स जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हैं।

धनबाद में सिंह मेंशन पर फेंका बम, CCTV में दिखे दो अज्ञात, संजीव सिंह और रागिनी सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

See also  कोई VIDEO बना रहा है; गुरुग्राम के होटल में अमेरिकी फैमिली के साथ हैरान करने वाली घटना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now