धनबाद : पुटकी भागबांध-17 नंबर में आउटसोर्सिंग कंपनी में महिलाओं द्वारा आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धने पर बैठे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।
दरअसल, बीसीसीएल द्वारा लीज पर दी गई इगलदीप इंफ्रा आउसोर्सिंग कंपनी द्वारा कोयला उत्खनन कार्य किये जाने के विरोध में आठ सूत्री मांगों को लेकर महिला समिति द्वारा अनिश्चितकाली धरना दिया जा रहा था। इस बीच दर्जनों अज्ञात लोगों ने धरना स्थल के पास बम और फायरिंग की। इसके बाद करीब एक दर्जन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धरना दे रही महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया।
पिछले दिनों महिला समिति द्वारा जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर कहा गया था कि बीसीसीएल द्वारा लीज पर दी गई इगलदीप इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी कोयला उत्खनन का कार्य कर रही है। जिस तरह से कंपनी द्वारा अंडरग्राउंड माइनिंग में पानी की निकासी हो रही है उससे खदान का पानी आसपास के लोगों के खेतों में जा रही है जिससे खेती को नुकसान हो रहा है।
धरने का नेतृत्व कर रही सुंदरी देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि पुलिस आउटसोर्सिंग कंपनी के पक्ष में आकर महिलाओं और हमारे युवाओं के साथ गलत व्यवहार किया। गंदी गंदी गालियां दी और लाठीचार्ज किया। महिलाएं पुलिस का पैर पकड़कर रहम की भीख मांगती रही लेकिन पुलिस उनपर लाठियां बरसाती रही।
इस पूरे मामले में भागाबांध ओपी थाना में सुंदरी देवी, आशा यादव एवं 40 से 50 अज्ञात लोगों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल से उलझने और हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।
आउटसोर्सिंग कंपनी के उत्खनन को लेकर विरोध कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Leave a Comment
Leave a Comment


