- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Operation Sindoor अभी जारी रहेगा, मारे गये 100 आतंकवादी, सर्वदलीय बैठक में एयरस्ट्राक की सराहना

Operation Sindoor अभी जारी रहेगा, मारे गये 100 आतंकवादी, सर्वदलीय बैठक में एयरस्ट्राक की सराहना

डेस्कः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर कर पाकिस्तान और पीओके में एयरस्ट्राइक किया। बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय बैठक हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल मौजूद थे।

681c68f59d0ae rajnath singh amit shah jagat prakash nadda kiren rijiju 08185652 16x9 1

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द, नहीं आएंगे अमित शाह, रांची में लागू हुई निषेधाज्ञा
इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी गई। विपक्ष की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जो काम कर रहे है, करते रहिये। उन्होने एयरस्ट्राइक की सराहना करते हुए कहा कि वो सरकार के हर निर्णय के साथ है, सेना की हर कार्रवाई का साथ देंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री के शामिल नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर से खरगे ने उठाया।

all party meeting p 1

मैं कर्नल सोफिया कुरैशी बोल रही हूं…जानिये उस महिला ऑफिसर के बारे में जिसने सबूत दिखाकर पाक को दिखाई औकात
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गये है और गिनती जारी है। सरकार ने ये भी उल्लेखित किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, इसलिए सटीेक संख्या बताना मुश्किल है। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि भारत तक तक कोई कार्रवाई नहीं करेगा जबतक पाकिस्तान कोई उकसावे वाली कार्रवाई नहीं करता।

See also  7 मई को 'युद्ध के हालात' की मॉक ड्रिल में देश के 244 जिलों को क्या-क्या होगा करना ? पढ़िए यहां...

all party meeting

भारत ने घर में घुसकर मारा, शुक्र करो फौज पर हमला नहीं किया, पाकिस्तानी नागरिक ने सरकार और सेना की खोल दी पोल
सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज सर्वदलीय बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बहुत अच्छी से हुई है। गंभीर विषय था इसलिए सभी नेताओं ने गंभीरता से अपने बात को रखा है। सबसे पहले रक्षा मंत्री ने सभी नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी और परिस्थिति, हालात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी ने अपना मत रखा और सुझाव भी दिए। सभी नेताओं ने सेनाओं को बधाई भी दी। सभी ने कहा कि हम एकजूटता से सरकार का साथ देंगे और सेना के हर कार्रवाई में साथ देंगे…मैं सभी नेताओं को धन्यवाद करता हूं और ये सकारात्मक बैठक थी।

पाकिस्तान आर्मी के 12 जवानों की मौत, बलूच विद्रोहियों ने 24 घंटे में किया दूसरा हमला, रिमोर्ट से उड़ाई गाड़ी
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि हम चाहते थे कि इस सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री जी भी आएं और संक्षिप्त में अपनी बात रखें कि किस तरह भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लिया और हमारे जवानों ने हिम्मत दिखाई।हम हमारे जवानों को सलाम करते हैं और उनका अभिनंदन करते हैं।हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री खुद आकर सारी बातें बताते, जिससे सभी को उसका लाभ मिलता। वे पिछली सर्वदलीय बैठक में भी नहीं आए थे, ये बड़े दुख की बात है।INDIA गठबंधन के साथ ही सारी विपक्षी पार्टियों ने एक आवाज में सरकार से कहा है कि आप आगे बढ़िए, हम आपकी पूरी मदद करेंगे, हम आपके साथ हैं। हम सभी भारतीय सेना के साथ हैं। प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि मैं आर्मी को संपूर्ण अधिकार देता हूं, वे कोई भी एक्शन लें, हम उनके साथ हैं।

See also  अडाणी के 'गढ़' में राहुल गांधी ने दी बीजेपी को चुनौती! गोड्डा में न्याय यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के लाहौर में ताबड़तोड़ धमाके, एयरपोर्ट को किया गया बंद
बैठक में रक्षा मंत्री जी ने कहा कि इस वक्त ऐसे प्रश्न न पूछे जाएं जो डिफेंस सीक्रेट से जुड़े हैं, ऐसे वक्त में हम उन्हें सार्वजनिक करना नहीं चाहते। हम सभी पार्टियों ने भी देशहित में इसे गंभीरता से लेकर इस विषय में कोई प्रश्न नहीं पूछा।हम सभी ने एक मुद्दा उठाया है कि बॉर्डर पर हमारे लोगों को पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए। कश्मीर में जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों की देखभाल होनी चाहिए। हमने सरकार से आग्रह किया है कि वे नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। सर्वदलीय बैठक में सरकार ने बताया है कि हमने कोई मिलिट्री एक्शन नहीं लिया है। हमने सिर्फ उन्हीं जगहों पर हमला किया है, जहां टेरेरिस्ट कैंप हैं और आतंकियों को पनाह दी जाती थी। हमने इस संकट की घड़ी में सरकार को पूरा समर्थन दिया है। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी बातें रखीं और कहा कि हम सैन्य बलों के साथ हैं। इस बैठक में राहुल गांधी जी ने एक मांग रखी कि सरकार को संसद सत्र बुलाना चाहिए ताकि दुनिया में एक अच्छा संदेश जाए और देश को भरोसा मिले।

See also  डॉक्टर इश्तियाक ने फौजी ट्रेनिंग के लिए बुलाया था उस्ताद, कटकी के बाद बना स्लीपर सेल का सरगना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now