‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के लाहौर में ताबड़तोड़ धमाके, एयरपोर्ट को किया गया बंद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2025

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान के लाहौर में ताबड़तोड़ धमाके, एयरपोर्ट को किया गया बंद

डेस्कः भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान खौफ के साये में जी रहा है। अब खबर आ रही है कि लाहौर में एक के बाद एक धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। जिससे लोग घरों बाहर निकलकर इकट्ठा हो रहे है। लाहौर में हो रहे लगातार धमाके से दहशत का माहौल है। पूरे इलाके में सायरन की आवाज गूंज रही है।

पाकिस्तान आर्मी के 12 जवानों की मौत, बलूच विद्रोहियों ने 24 घंटे में किया दूसरा हमला, रिमोर्ट से उड़ाई गाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, जानकारी के मुताबिक, ये धमाके लाहौर एयरपोर्ट के पास हुए हैं। पाकिस्तान की सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। पाकिस्तान की स्थानीय जियो न्यूज ने इस ब्लास्ट की खबर को कंफर्म किया है।

पूंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए लांस नायक दिनेश कुमार, 12 आम नागरिकों की भी गई जान
लाहौर में हुए धमाके को लेकर एक चश्मदीद ने कहा है कि एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया गया है। धमाके के बाद से लाहौर एयरपोर्ट पर सायरन की आवाज सुनाई दी है और इसे बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये धमाके लाहौर के वाल्टन रोड इलाके में हुए हैं।

Operation Sindoor के बाद ‘रोनी’ वाली पाकिस्तानी एंकर की क्या है सच्चाई? आखिर क्यों और कब निकले आंसू पढ़िए
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोपाल नगर और नसीराबाद क्षेत्रों के पास यह धमाके हुए, जो पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट के बेहद करीब बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हमला किसने किया या इसके पीछे किसका हाथ है।घटना स्थल से जो दृश्य सामने आए हैं, उनमें आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार देखा गया है। कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि यह ड्रोन हमले जैसा प्रतीत हो रहा था। सूत्रों की मानें तो लाहौर एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और सैन्य एजेंसियां फिलहाल मौके का मुआयना कर रही हैं।

See also  कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर ने खोल दी पाकिस्तान के झूठ की पोल, Operation Sindoor का दिया फाइनल 'रिजल्ट'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now