राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मेगा रैली, चंपाई और कल्पना सोरेन होंगे शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2024

रांची : कांग्रेस सांसद की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मुंबई में समापन हो रहा है। इस मौके पर मुंबई में मेगा रैली हो रही है जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। इस रैली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी शामिल होने की संभावना है।
लोकसभा चुनाव की घोषणा के अगले दिन हो रहे इस मेगा रैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी। उनके साथ जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी रैली में शामिल होंगे। इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मुंबई पहुंच चुके है।
बताया जा रहा है इस कार्यक्रम में जुटे इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर भी चर्चा होगी। झारखंड में भी सीट बंटवारा एवं उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की जाएगी। सोमवार को तीनों नेताओं के रांची लौटने के बाद सीटों और प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।वही बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मुंबई के शिवाजी पार्क में होने वाले मेगा रैली में शामिल होंगे। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं के बीच बिहार में गठबंधन पर चर्चा होगी। कहा जा रहा है कि 20 मार्च से पहले सीटों का एलान हो जाएगा।

See also  RJD को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, राधा कृष्ण किशोर कांग्रेस में शामिल, छतरपुर से हो सकते है उम्मीदवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now