LOHARDAGA: गुरुवार को हिन्दू नववर्ष संवत्सर 2083 तथा नवरात्र के आगमन पर स्थानीय वीर शिवाजी चौक अवस्थित सिद्धि दात्री दुर्गा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अगुवाई में भगवा ध्वज पूजन, भारत माता आरती तथा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ नौ दिन मनाये जानेवाले रामोत्सव का प्रारंभ पारम्परिक तरीके से किया गया। इस दौरान सिद्धि दात्री मंदिर के पुजारी द्वारा धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ हिन्दू धर्म एवं संस्कृति अनुसार पूजन पाठ करवाया गया।

Chaitra Navratri 2026:चैत्र नवरात्र आज से,कलश स्थापना के साथ होगा मां दुर्गा का स्वागत
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथि अनिल उराँव,नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी तथा देवी स्वरूपा माता दुर्गा का अवतरण का विशेष उद्देश्य राक्षसी प्रवृत्ति के लोगो तथा पापियों के नाश करने के साथ साथ सम्पूर्ण ब्रह्मण्ड में धर्म तथा मर्यादाओं की संस्थापना हेतु हुआ था। माता दुर्गा का पापियों के प्रति क्रोधित होना और उनका वध करने के कारण उन्हें चण्डी भी कहा जाता है। जबकि भगवान श्रीराम द्वारा पिता के वचन को पूरा करने हेतु चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार करना, माता सीता के प्रति एक पति के रूप में समर्पित रहना, अपने भाईयों तथा माताओं के बीच कोई भेद नहीं करना, माता सबरी का जूठे बैर खाना तथा रावण के साथ युद्ध मे सम्पूर्ण ब्रह्मांड के विभिन्न जीवों को अपने सेना के रूप में इस्तेमाल कर युद्ध जीतना तथा सबको बराबर का सम्मान देकर मर्यादाओं को संस्थापित करने का काम किया ताकि हम सभी सनातन इससे सीख लेकर गलत कार्यों से दूर रहकर समाज के लिये कुछ बढिया करने का सोंचे तथा ऊंच नीच, छोटा बड़ा के भेदभाव से दूर रहकर सबको बराबर का सम्मान दें। जबकि भगवा ध्वज हिन्दू धर्म की अक्षुण्यता का प्रतीक है, जिसे देखकर शरीर का रोम रोम गौरवान्वित हो जाता है।

जिसमें मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अनिल उराँव, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रीतेश कुमार, केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेड़ा,भाजपा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष बाल्मीकि कुमार,बजरंग दल ज़िला संयोजक पवन कुमार प्रजापति, नगर संयोजक राजकुमार साहू, ज़िला सह संयोजक निशांत कुमार वर्मा, नीरज साहू, नगर सह संयोजक अनुभव कुमार, विवेक कुमार सुरक्षा प्रमुख प्रद्युमन पाठक, गौ रक्षा प्रमुख विकास यादव, सदस्य बिट्टू साहू, नीरज कुमार, सुभाष, लोकेश, रितेश मेहता, सूरज सिंह, आदर्श केशरी, अमरजीत कांस्यकार, राजकुमार, विकास प्रजापति, अमनदीप पाण्डेय, प्रकाश सिंह, अजय कुमार, आयुष राज, अंकित कुमार, अभिवावक लाल ओंकार नाथ साहदेव, विजय खत्री, श्री अरुण कुमार, शंकर प्रजापति समेत अनेकों सनातनी भाई, बन्धु उपस्थित रहें।




