रांचीः झारखंड आंदोलन के जननायक, आदिवासी समाज के गौरव, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर रविवार को रांची के मोरहाबादी स्थित स्वर्गीय गुरुजी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी मां रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन के साथ परिवार के कई सदस्यों ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।

हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जयंती पर ऐसे किया याद, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट
मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के अलावा मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद जोबा माजी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मौके पर सभी ने दिशोम गुरु के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए झारखंड की प्रगति के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया।










