- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जयंती पर ऐसे किया याद, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट

हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जयंती पर ऐसे किया याद, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलनकारी दिशोम गुरु के 82वें जन्मदिन पर उनके बेटे और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इमोशनल पोस्ट लिखा है। गुरुजी के गैर मौजूदगी में ये उनका पहला जन्मदिन है। मुख्यमंत्री इस मौके पर 5000 छात्रों के साथ संवाद करेंगे और गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का वितरण करेंगे। वहीं जेएमएम के नेता कार्यकर्ता इस मौके पर गरीबों के बीच कंबल और फल का वितरण करेंगे।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 82वां जयंती आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे छात्रों के साथ संवाद
अपने पिता और झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज, मेरे बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जन्मजयंती है।

See also  गुरुजी टीईटी में थे फेल, फर्जी प्रमाणपत्र पर वर्षों से कर रहे थे नौकरी, शिक्षा विभाग ने 5 को किया बर्खास्त

यह मेरे लिए महज एक महान नेता का जन्मदिन नहीं है, बल्कि उस पिता की याद है जिन्होंने मुझे जीवन जीने की कला सिखाई, संघर्ष करना सिखाया और सबसे महत्वपूर्ण, बिना झुके अपनी गरिमा, मूल्यों और सच्चाई पर अडिग रहना सिखाया।

बाबा ने पूरे जीवन अन्याय के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मैंने उन्हें कई बार थका हुआ देखा, लेकिन टूटते कभी नहीं देखा। उनकी वो अटूट इच्छाशक्ति और दृढ़ता आज भी मेरे अंदर जीवित है।

एक पुत्र के नाते मैंने उनसे सादगी सीखी, मुश्किलों से कभी पीठ न दिखाने का साहस सीखा, और सत्ता को हमेशा जन-सेवा का माध्यम मानना सीखा।

बाबा, आपके दिखाए मार्ग पर, आपके दिए आदर्शों पर मैं जीवन भर चलता रहूँगा, चाहे कितनी भी चुनौतियाँ आएँ।

जय झारखंड! जय दिशोम गुरु!
आपकी स्मृति हमेशा अमर रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now