राजधानी एक्सप्रेस में महिलाओं को देखकर जवान करने लगा निवस्त्र होकर गंदी हरकत, विरोध करने पर देने लगा गंदी गालियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2025

राजधानी एक्सप्रेस में महिलाओं को देखकर जवान करने लगा निवस्त्र होकर गंदी हरकत, विरोध करने पर देने लगा गंदी गालियां

धनबादः सियालदल से नई दिल्ली जा रही 12313 राजधानी एक्सप्रेस में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। इस ट्रेन में सवार नशे में धुत जवान ने महिलाओं को देखकर गंदी हरकत की। महिलाओं के विरोध करने पर उसने ट्रेन में गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद ट्रेन में घंटों हंगामा होता रहा। महिलाओं ने इसको लेकर ट्रेन अधीक्षक को लिखित शिकायत की है।

‘चोलिया के हुक खोल दे राजा जी’ जैसे अश्लील गाने बज रहे है IPL में, डबल मीनिंग और महिला विरोधी गीतों से हो रही है बदनामी
12313 राजधानी एक्सप्रेस के सेकेंड एसी के ए-वन कोच में बर्थ नंबर 52 पर सोमेन राणा नाम का जवान यात्रा कर रहा था। अपने बर्थ पर अर्धनग्न अवस्था में वो महिलाओं को देखकर गंदी हरकत कर रहा था और गंदी आवाज निकाल रहा था। शराब के नशे जवान महिलाओं के विरोध करने पर गंदी गालियां देने लगा। राजधानी में सफर कर रहे धनबाद के पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट @shekharjhk14 एक्स पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है।

See also  ACB ने मुखिया को घूस लेते किया गिरफ्तार, PM आवास के नाम पर ले रहा था रिश्वत

GntatUWWoAA1ydFGntatUaXAAAIMFY

कब्रिस्तान से आ रही थी अजीब आवाजें…. पुलिस ने जाकर देखा तो खुली रह गई आखें, कब्र पर सेक्स कर रहा था प्रेमी जोड़ा
राजधानी एक्सप्रेस में हुए इस बेहद शर्मनाक घटना को लेकर परिवार के साथ सफर कर रहे यात्रियों को बहुत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि बच्चे ट्रेन में सफर कर रहे है, ऐसे कैसे गंदी हरकत कर सकते है। महिलाओं के भारी विरोध के बाद ट्रेन अधीक्षक वहां पहुंचे जिसके बाद महिलाओं ने गंदी हरकत कर रहे जवान के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now