- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

ओडिशा में मोदी-पटनायक का रिश्ता टूटा, सभी 21 सीटों पर लड़ेगी बीजेपी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 22, 2024

Modi patnaik

भुवनेश्वरःओडिशा  बीजेपी के अध्यक्ष ने ऐलान कर दिया है कि बीजेपी का बीजू जनता दल से नाता टूट चुका है।  प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी 21 लोकसभा सीटों और सभी 147 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उन्होंने बीजू जनता दल के साथ गठबंधन बनाने की अटकलों पर शुक्रवार को  विराम लगा दिया।
बीजू जनता दल और बीजेपी  1998 से 2009 के बीच 11 वर्षों तक गठबंधन में रहे और तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव एक साथ लड़े।
दो महीने से अधिक समय से भाजपा और बीजद के गठबंधन में लौटने की अटकलें चल रही थीं। फरवरी के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के दो दौरे किए थे और हर बार उन्होंने सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया थाा जिसमें उन्हों राज्य सरकार पर निशाना साधा  था जिससे यह माना जा रहा था कि दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे ।

See also  बिहार चुनाव के पहले चरण में 1198 नामांकन; खेसारी, मैथिली, मंगल पांडे समेत दिग्गजों ने आखिरी दिन भरा पर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now