बोकारोः गोमिया थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती धमधरवा गांव निवासी कुख्यात उग्रवादी फूलचंद किस्कू उर्फ राजू को पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी, डकैती और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे 15 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।
प्रदीप प्रसाद ने सुदेश महतो की AJSU पार्टी को दिया था अनसिक्योर लोन, जमीन घोटाले में फंसे BJP विधायक को लेकर एक और खुलासा
गोमिया थाना से मिली जानकारी के अनुसार करीब दस वर्ष पूर्व फूलचंद को नक्सलियों ने खेती के लिए एक जोड़ा बैल देने का लालच देकर अपने संगठन में शामिल किया था। लेकिन वादा करने वाले सभी उग्रवादी अब पुलिस मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं और फूलचंद को न बैल मिला, न ही सामान्य जीवन का अवसर।
बिहार के बेगूसराय में दारोगा का जिससे था जमीन का विवाद, झारखंड के खूंटी में झूठे केस में बना दिया अभियुक्त
गोमिया थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती धमधरवा गांव निवासी कुख्यात उग्रवादी फूलचंद किस्कू उर्फ राजू को पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है।फूलचंद किस्कू पर 15 से अधिक हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, सरकारी संपत्ति को क्षति करने जैसे संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े गए CO, पत्नी ने बंद किया घर का दरवाजा, खूब हुआ ड्रामा, छत से कूदकर भागना पड़ा
गोमिया थाना से मिली जानकारी के अनुसार करीब दस वर्ष पूर्व फूलचंद को नक्सलियों ने खेती के लिए एक जोड़ा बैल देने का लालच देकर अपने संगठन में शामिल किया था। लेकिन वादा करने वाले सभी उग्रवादी अब पुलिस मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं और फूलचंद को न बैल मिला, न ही सामान्य जीवन का अवसर।फूलचंद किस्कू का घर गोमिया थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती घने जंगल के बीचों-बीच धमधरवा गांव में है। फूलचंद किस्कू का घर गांव से करीब एक किलोमीटर सुनसान जंगल में है।गांव से फूलचंद के घर जाने का केवल पैदल मार्ग है।




