रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में 21 उम्मीदवार उतारे। लेकिन मंगलवार को जेएमएम के तीन उम्मीदवारों का नामांकन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है। जेएमएम के जिन तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है उनमें से एक आदिवासी उम्मीदवार है जो बोकाजन सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे थे। तीन नामांकन रद्द होने के बाद अब जेएमएम के कुल 18 उम्मीदवार ही मैदान में है। असम के बोकाजन सुरक्षित सीट से जेएमएम उम्मीदवार प्रतापचिंग रंगफार, माकुम सीट से जेएमएम उम्मीदवार मुना कर्मकार डू और तीताबोर सीट से सुनिया तांती का जेएमएम उम्मीदवार के रूप में नामांकन रद्द हुआ है।

रांची के हेहल पोस्ट ऑफिस में मिला खतरनाक LSD ड्रग्स, नीदरलैंड से आई थी खेप
असम में कांग्रेस से बात नहीं बनने के बाद जेएमएम ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही असम में चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले है। हेमंत सोरेने के साथ उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी असम में चुनाव प्रचार करेंगी। 28 मार्च को उपराष्ट्रपति का रांची दौरा है और 26 मार्च को रामनवमी है, इसलिए माना जा रहा है कि हेमंत और कल्पना की जोड़ी इसके बाद असम में चुनाव प्रचार करेंगे। जेएमएम के दोनों स्टार प्रचारक ने 2024 में हुए झारखंड विधानसभा में जबदस्त चुनाव प्रचार किया था जिस वजह से जेएमएम ने 34 सीट जितकर अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया था, यहीं नहीं उनके नेतृत्व में भी जेएमएम गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत हासिल की थी। असम में परिस्थितियां अलग है, यहां कांग्रेस-जेएमएम अलग-अलग होकर चुनाव लड़ रही है, वहां के स्थानीय मुद्दे भी अलग है। जेएमएम की ओर से असम में मुख्य फोकस असम के चाय बगान के मजदूर हैं। इन मजदूरों के पूर्वज बड़ी संख्या में झारखंड के छोटानागपुर से असम के चाय बगान में काम करने गए थे। पार्टी उन्हें एसटी सूची का दर्जा दिलाने की मांग कर रही है, क्योंकि वे अभी ओबीसी की श्रेणी में हैं। जेएमएम ने 13 उम्मीदवार ऐसे उतारे है जो कि झारखंड के आदिवासी है जो असम में जाकर बस गये है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा, 28 मार्च को IIM के दीक्षांत सामारोह में होंगे शामिल, उलिहातू भी जायेंगे
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के अलावा जेएमएम के स्टार प्रचारकों में मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री हफीजुल अंसारी, सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, सांसद महुआ माजी, सांसद विजय हांसदा, सांसद जोबा मांझी, विधायक सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुशरण होरो, विकास मुंडा, एमटी राजा, आलोक सोरेन, डॉक्टर लुईस मरांडी, विनोद पांडेय, अभिषेक प्रसा पिंटू, पंजक मिश्रा शामिल है।







