पहलगाम में शहीद हुए मनीष रंजन को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा झारखंड सरकार का कोई मंत्री-विधायक, बीजेपी के कई नेता थे मौजूद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2025

manish ranjan

रांचीः रांची एयरपोर्ट पर मनीष रंजन के शव लाए जाने की खबर सबको मालूम थी लेकिन सत्ताधारी दल के नेताओं को शायद इसकी जानकारी नहीं थी। तभी रांची एयरपोर्ट पर सरकार की ओर से कोई भी नुमाइंदा नज़र नहीं आया । बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा समेत तमाम नेता एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे । 

पहलगाम टेरर अटैक में मारे गए मनीष रंजन का शव रांची लाया गया, झालदा में होगा अंतिम संस्कार

जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी के ओर से ना तो कोई मंत्री पहुंचा और ना ही विधायक । इतनी बड़ी घटना के बाद  राज्य में इस आतंकी घटना के शिकार एक शख्स का शव रांची लाया गया और सरकार की ओर से कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा हैरान करने वाली बात नजर आती है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मनीष रंजन को श्रद्धांजलि देने के बाद जेएमएम के मंत्री हफीजुल हुसैन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके मंत्री शरिया को संविधान से उपर रखते हैं ऐसी ही मानसिकता की वजह से इस तरह की घटनाएं होती हैं ।

See also  विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ मधु कोड़ा बैठे धरने पर, कहा- BJP के तानाशाही के खिलाफ विपक्ष है एकजुट

राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा ने भी सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधित्व नहीं पहुंचने पर कहा है कि ये उनका मामला है इस पर कुछ नहीं कहेंगे लेकिन इस घटना के बाद पूरा देश उठ खड़ा हुआ है

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now