नीतीश कुमार से राहुल गांधी की बात के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी यादव, नीतीश से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार और शीट शेयरिंग पर की चर्चा

पटना : नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से नाराजगी की खबरों के बीच राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका को अहम बताते हुए उनसे गठबंधन और बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और करीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं की राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
नीतीश कुमार ने बिहार कैबिनेट में कांग्रेस की भागीदारी को लेकर तेजस्वी यादव और लालू यादव के पाले में गेंद डालते हुए राहुल गांधी को कहा था कि कैबिनेट विस्तार के लिए लालू-तेजस्वी की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हो रही है इस वजह से कैबिनेट में कांग्रेस के सदस्य शामिल नहीं हो पा रहे है। तेजस्वी और नीतीश कुमार के बीच शुक्रवार हुई मुलाकात पर इस मुद्दे को लेकर भी चर्चा हुई और माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा।
वही बिहार में लोकसभा चुनाव में शीट शेयरिंग और पटना के गांधी मैदान में संभावित इंडिया गठबंधन की साधा रैली को लेकर भी चर्चा हुई। माना ये जा रहा है कि विपक्ष पटना में एक बड़ी रैली करके एनडीए गठबंधन को अपनी ताकत दिखाना चाह रहा है। इंडिया गठबंधन में लोकसभा चुनाव को लेकर शीट शेयरिंग पर जनवरी में फैसला हो जाना है। पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन से नाराजगी की खबरों के बीच राहुल गांधी की उनसे फोन पर बात करना और तेजस्वी यादव का सीएम हाउस जाकर उनसे मुलाकात करना बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है।

See also  JJMP के जिस पप्पू लोहरा को पुलिस ने था पाला वही बन गया सिरदर्द तो हो गया काम तमाम, पढ़िए JJMP के बनने और बिखरने की कहानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now