पटनाः बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इसके साथ ही 17वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की जाएगी।नीतीश कुमार ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी राज्यपाल को दे दी है। 19 नवंबर को मौजूदा विधानसभा भंग हो जाएगी। आज कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। तब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 19 नवंबर को नीतीश कुमार दोबारा राज्यपाल के पास जाकर अपना इस्तीफ़ा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे, नीतीश कुमार 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम को किया फर्जी कॉल, बोला बीबी से बात कराओ
एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी जिसे महज औपचारिकता ही माना जा रहा है। शपथग्रहण कार्यक्रम को लेकर पटना के गांधी मैदान में आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। नई सरकार में एनडीए के सभी घटक दलों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। बिहार में कुल 36 मंत्री बन सकते है। नई सरकार में जेडीयू और बीजेपी से 15-15, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी से तीन और हम- रालोमो से एक-एक सदस्य मंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि एक चर्चा यह भी है कि डिप्टी सीएम का एक पद लोजपा रामविलास को भी मिल सकता है।
कांग्रेस का दावा: बिहार में 50-55 लाख वोटर ट्रेन से लाए, एक पर 5 हजार खर्च




